
Top 10 Airport
इस रिपोर्ट के अनुसार ग्वालियर एयरपोर्ट को वर्ष 2022 के जुलाई से दिसंबर की आखिरी तीसरी तिमाही में कुल 4.67 अंक प्राप्त हुए, जबकि इस बार 4.86 अंक प्राप्त हुए। सर्वे में 33 बिंदुओं पर यात्रियों से सवाल पूछे जाते हैं। इसमें कुल पांच अंक होते हैं। इस बार कई बिंदुओं पर अंक बढ़े भी हैं। वाइफाई की सुविधा, आदि में बेहतरी आई है। इससे ओवरआल रैंकिंग में सुधार हुआ है।
इन बिंदुओं के मिलते हैं अंक
ग्राहक संतुष्टि में यात्रियों से उड़ान जानकारी की उपलब्धता, वाशरूम की स्वच्छता, ओवरआल स्वच्छता, चेकइन पर प्रतीक्षा समय, एयरपोर्ट पर कुल मिलाकर संतुष्टि आदि के बारे में सवाल पूछे जाते है।
टॉप दस शहर
भोपाल, उदयपुर, देहरादून, भुंतर, गग्गल, राजामुंद्रि, जम्मू, मदुरै, ग्वालियर, विजयावाड़ा, झारसुगुड़ा और आगरा शामिल हैं।
एयरपोर्ट की व्यवस्थाएं यात्रियों को अच्छी लग रही हैं। यह सभी के सामूहिक प्रयास का ही नतीजा है। भविष्य में यहां पर और भी सुधार नजर आएगा संदीप अग्रवाल, डायरेक्टर राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल
Published on:
09 Aug 2023 02:10 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
