23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तपता शहर, सन्नाटे में सड़कें: 42.5 डिग्री पर पहुंचा पारा, गर्मी हीटवेव की ओर बढ़ी

less than 1 minute read
Google source verification
राजस्थान से आ रही गर्म हवा की वजह से बदला मौसम, इस हफ्ते झेलनी होगी भीषण गर्मी, 20 को आंधी व बारिश के आसार

राजस्थान से आ रही गर्म हवा की वजह से बदला मौसम, इस हफ्ते झेलनी होगी भीषण गर्मी, 20 को आंधी व बारिश के आसार

शहर इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचते ही हालात ऐसे हो गए कि दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छा गया। आम दिनों में जहां भीड़ रहती है, वहां गर्म हवा की चुभन ने लोग दोपहर में घर से नहीं निकल रहे हैं। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहने लगा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले 24 घंटे में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे हीटवेव जैसे हालात बन सकते हैं। वहीं 26 अप्रेल के आसपास आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे कुछ राहत मिल सकती है।

मौसम में यह बदलाव राजस्थान से आ रही तपती हवाओं की वजह से हुआ है। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया, जिससे गर्मी और ज्यादा तीखी महसूस हो रही है। हवा में नमी न होने के कारण लू जैसे हालात बन गए हैं और दोपहर का समय सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है। व्यस्ततम बाजार और मुख्य सड़कों पर भी दोपहर के समय लोगों की आवाजाही काफी कम रही। घर से निकलने के बाद मुंह पर कपड़ा बांधे हुए हैं।

जेट स्ट्रीम हवा से बढ़ रही गर्मी

उत्तर भारत के ऊपर उपोष्ण जेट स्ट्रीम हवा चल रही है। इस हवा की गति 204 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इस हवा के चलने की वजह से राजस्थान की गर्म हवा की गति बढ़ी है।

- पश्चिमी विक्षोभ व चक्रवातीय घेरा काफी दूर है। जिससे नमी नहीं आ रही है।

पारे की चाल

समय तापमान

0530 24.2°C

0830 31.0°C

1130 38.0°C

1430 40.8°C

1730 39.6°C