21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खाद की बढ़ी कीमत वहन करेगी सरकार, किसानों के लिए शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान

Shivraj singh chouhan- ग्वालियर में विवाह सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज, कहा- 'कांग्रेस व इंडी गठबंधन ने बहनों के सम्मान को कुचला है, जिसके परिणाम भुगतने होंगेे'

2 min read
Google source verification
Shivraj Singh Chouhan

Shivraj Singh Chouhan - File Pic - ANI

Shivraj singh chouhan- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को अल्प प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे। अक्षय तृतीया के अवसर पर उन्होंने किरार समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शिरकत की। ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से भी चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने नारी वंदना विधेयक को सदन में गिराने को विपक्ष का पाप बताया। उन्होंने कहा, यह विधेयक देश की प्रगति में महिलाओं के योगदान का सम्मान था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता के तहत 2029 से 33 प्रतिशत महिला आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए लाया गया था। उन्होंने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर आरोप लगाया कि उन्होंने बहनों के सम्मान और उनके सपनों को कुचला है, जिसके परिणाम भुगतने होंगे। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने माना कि खाड़ी युद्ध के कारण खाद की कीमत बढ़ी है ​लेकिन इसका असर किसानों पर नहीं पड़ेगा। केंद्र सरकार ने यूरिया 266 रुपए में और डीएपी 1350 रुपए प्रति बोरी में देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि युद्ध से पूरा विश्व प्रभावित है पर केंद्र की भाजपा सरकार आम जन को परेशान नहीं होने देगी।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला आरक्षण पर कांग्रेस की भूमिका पर गहरी नाराजगी जताई। जब उनसे कांग्रेस द्वारा आरक्षण का विरोध नहीं किया बल्कि परफॉर्मेंस को लेकर बताए जाने पर प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उनका कहना था कि, "ऐसा था तो पारित क्यों नहीं होने दिया? बढ़ती सीटों से उनको क्या दिक्कत थी? यह विधेयक का विरोध नहीं तो और क्या है? अब कांग्रेसी केवल घुमा फिरा के बात कर रहे हैं"

खाड़ी युद्ध के कारण खाद की कीमत बढ़ी, यूरिया 266 रुपए और डीएपी 1350 रुपए प्रति बोरी

खाड़ी देशों के युद्ध से किसानों पर पडऩे वाले असर के सवाल पर कृषि मंत्री ने स्वीकार किया कि युद्ध से पूरी दुनिया प्रभावित होती है। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार जनता को नुकसान न होने देने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने बताया, सरकार ने फर्टिलाइजर सब्सिडी में 41 हजार करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की है। हाल ही में कैबिनेट ने किसानों को यूरिया 266 रुपए और डीएपी 1350 रुपए प्रति बोरी देने का निर्णय लिया है। खाद की बढ़ी हुई कीमत सरकार वहन करेगी।

प्रमुख बिंदु

ग्वालियर आए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
विवाह सम्मेलन में शामिल हुए
मीडिया से भी की चर्चा
यूरिया 266 रुपए प्रति बोरी देने का निर्णय
डीएपी 1350 रुपए में मिलेगी
केंद्र ने फर्टिलाइजर सब्सिडी में 41 हजार करोड़ की बढ़ोतरी की