
बारहवीं का छात्र स्पेशल इंग्लिश का पेपर देने से वंचित, केन्द्राध्यक्ष ने किया बाहर
ग्वालियर। माध्यमिक शिक्षा मंडल की बारहवीं की परीक्षा में बुधवार को हुए स्पेशल इंग्लिश के पेपर में डीएवी स्कूल लोहामंडी के छात्र जीतेंद्र धाकड़ को परीक्षा केंद्र कॅरियर कॉन्वेंट गल्र्स हायर सेकंडरी स्कूल में केन्द्राध्यक्ष ने नहीं बैठने दिया। उन्होंने ऑनलाइन निकाला संशोधित प्रवेश पत्र भी दिखाया, तब भी उन्हें बाहर कर दिया गया। इसकी शिकायत छात्र ने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों से अलावा संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग और जिला शिक्षा अधिकारी विकास जोशी से की है।
छात्र जीतेंद्र ने बताया कि वह डीएवी स्कूल लोहामंडी के नियमित छात्र हैं। बीते दिनों उन्हें प्रवेश पत्र मिला था जिसमें इंग्लिश मीडियम की जगह हिंदी मीडियम लिखकर आया। इसमें उन्होंने ऑनलाइन सुधार करा लिया और ऑनलाइन प्रवेश पत्र निकालकर डीएवी स्कूल के प्राचार्य के हस्ताक्षर भी करा लिए। बुधवार को वह परीक्षा देने पहुंचे तो उत्तर पुस्तिका वितरण के समय उनका रोल नंबर जांचा गया, जिस पर उन्होंने ऑनलाइन निकाला गया प्रवेश पत्र दिखाया।
इस पर केंद्राध्यक्ष ने ऑनलाइन संशोधन के लिए एप्लाय किए गए दस्तावेज मांगे। इस पर उन्होंने स्कूल के बाहर सुरक्षा गार्ड के मोबाइल से घर पर फोन किया और हिन्दी मीडियम से इंग्लिश मीडियम के लिए एप्लाय किए गए दस्तावेज दिखाए। इसके बाद भी केन्द्राध्यक्ष ने उन्हें परीक्षा में नहीं बैठने दिया।
Updated on:
5 Mar 2020, 12:15 AM IST
Published on:
5 Mar 2020, 12:15 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.