30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंहबोले चाचा ने घर वालों को खिलाया नशीला पदार्थ फिर भतीजी को किया अगवा

परिजनो को जहरखुरानी कर नाबालिग के अपहरण मामला भांडेर क्षेत्र में सामने आया हैं। जहां मुंहबोले चाचा ने परिजनों को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shyamendra Parihar

•

Updated: 14 Jan 2017, 11:16 AM IST

uncle kidnapped minor girl

uncle kidnapped minor girl

ग्वालियर/दतिया। परिजनो को जहरखुरानी कर नाबालिग के अपहरण मामला भांडेर क्षेत्र में सामने आया हैं। जहां मुंहबोले चाचा ने परिजनों को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया। वहीं खाद्य सामग्री में नशीला पदार्थ खाने से अगवा हुई नाबालिग की तीन छोटी बहनों को फूड पॉजनिंग हो गई जिनका जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।








No automatic alt text available.



ग्राम बेरछ निवासी रामहुजुर पुत्र राजाराम वंशकार ने बताया कि उसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। व उसकी पांच लड़की व एक लड़का है। आरोपी हिम्मत पुत्र परमसुख वंशकार का उसके घर आना जाना था। गुरुवार को जब मैं अपनी रिश्तेदारी मे गांव से बाहर गया हुआ था। घर पर पांचो बच्चे व मेरी बहन मौजूद थी तभी गुरुवार रात आठ बजे हिम्मत मेरे घर आया और चारों बच्चों सहित मेरी बहन को समोसे खिलाए जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। जिसे खाकर घर में मौजूद सभी लोग बेहोश हो गए।






इसी दौरान आरोपी मेरी बड़ी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया। जब सुबह घर के लोगों को होश आया तो उन्होंने आरोपी घर की बड़ी बेटी को लापता पाया। इस बात की सूचना गांव के सरपंच को दी। जिन्होंने मुझे फोन पर घटना की जानकारी दी। जब मे घर पहुंचा तो मेरे तीन बच्चियां साक्षी(6), संजना(9) व मुस्कान(12) बीमार मिले। जिन्हें भांडेर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन डाक्टरों ने बच्चों को दतिया के लिए रैफर कर दिया। जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने हिम्मत के विरुद्ध धारा 363 व 328 के तहत मामला दर्ज किया है।






"आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की लुकेशन भोपाल बताई जा रही है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी गई है।"
रामविलास विमल, टीआई भांडेर