9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सौंदर्य का ग्रह शुक्र हुआ कर्क में गोचर, बारिश के संकेत

मेष, वृषभ, कर्क, कन्या, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए माना जा रहा शुभ

less than 1 minute read
Google source verification
सौंदर्य का ग्रह शुक्र हुआ कर्क में गोचर, बारिश के संकेत

सौंदर्य का ग्रह शुक्र हुआ कर्क में गोचर, बारिश के संकेत

ग्वालियर. वैदिक ज्योतिष में शुक्रग्रह सबसे महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना गया है। शुक्र प्रेम, सौंदर्य, रचनात्मकता और विलासिता से जुड़ा है। यही शुक्र ग्रह मंगलवार शाम 7.29 बजे चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर कर गया है। शुक्र 7 जुलाई सुबह 4.04 बजे तक कर्क राशि में रहेगा। इसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएगा। ज्योतिषाचार्य डॉ.सतीश सोनी के अनुसार कर्क राशि के स्वामी शुक्र और चंद्रमा दोनों स्त्री ग्रह हैं। कर्क जल राशि है। यही वजह है कि शुक्र का कर्क राशि में गोचर १२ राशियों के लिए मध्यम माना जाता है। शुक्र ग्रह वृष और तुला राशि के स्वामी हैं। मीन में उच्च के और कन्या में नीच के होते हैं। ज्योतिष में ग्रहों की प्रत्येक चाल सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव छोड़ती है। इनमें से कुछ राशियों पर शुभ और कुछ पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन से सोना-चांदी और अन्य धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव होने के योग बनेंगे। वहीं इस ग्रह के राशि परिवर्तन से देश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश होगी। अनाज, कपड़े, भौतिक सुविधाएं और खाने-पीने की चीजों की कीमतें भी बढ़ जाएंगी। इसके साथ ही राजनीति में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। मेष, वृषभ, कर्क, कन्या, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए शुक्र का परिवर्तन शुभ माना जा रहा है, अन्य राशियों के लिए राशि परिवर्तन सामान्य रहेगा।