19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: मानसून को लेकर मौसम विभाग ने किया बड़ा ऐलान, 15 दिन मौसम में होगी ऊठा-पटक

-दिन के साथ रात में भी गर्मी की दस्तक-पश्चिम हवा से चढ़ा तापमान प्रदेश में सबसे गर्म ग्वालियर

less than 1 minute read
Google source verification
gettyimages-1308599926-170667a.jpg

Weather forecast

ग्वालियर। जम्मू कश्मीर में आ रहे पश्चिमी की वजह से हवा का रुख राजस्थान की ओर से गया है। पश्चिमी हवा के कारण अधिकतम तापमान में उछाल आ गया और 37.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ग्वालियर प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ आठ अक्टूबर को कश्मीर पहुंचेगा। इसे कमजोर पडऩे में तीन दिन लगेंगे। इसके कमजोर होने पर हवा का रुख उत्तर दिशा से होगा, उसके बाद ही तापमान में गिरावट आएगी।

मानसून देश के आधे हिस्से से विदा हो चुका है। इस कारण हवा में नमी नहीं आ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा का रुख राजस्थान से हो गया है। इस हवा ने जो नमी थी, उसे सोख लिया है। सुबह 11:30 बजे तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे 11:30 बजे से ही गर्मी बढ़ गई और दोपहर में तेज धूप की वजह से लोग बेहाल हो गए।

इन कारणों से बढ़ी गर्मी

● बंगाल की खाड़ी से नमी आना बंद हो गई है। राजस्थान से आने वाली हवा तेज गति से चल रही है। यह हवा अपने साथ राजस्थान से गर्मी लेकर आ रही है।

● पश्चिमी विक्षोभ काफी कमजोर है। यह सिर्फ कश्मीर के ही मौसम को प्रभावित कर पा रहा है।

पश्चिमी हवा चल रही है। इस कारण तापमान बढ़ा है, लेकिन जम्मू कश्मीर में आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद तापमान में फिर से गिरावट आएगी। ताममान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिलेगी।

डा वेदप्रकाश सिंह, रडार प्रभारी मौसम केंद्र भोपाल