
ग्वालियर। शहर में हुई झमाझम बारिश से मंगलवार को दिन के तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस (डिसे) की गिरावट दर्ज हुई। इस कारण दिन में सीवियर कोल्ड की स्थिति रही। सर्दी के कारण शहरवासी थर-थर कांपे। दिनभर मध्यम कोहरा छाया, जिससे दृश्यता 300 मीटर रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में घने से घना कोहरा छाएगा, जिससे दिन में धूप नहीं निकलेगी। रात के तापमान में गिरावट दर्ज होगी, जिससे सर्दी का सितम और बढ़ेगा।
इस हफ्ते सर्दी से राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है। 10 जनवरी को भी बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके बाद पांच दिन तक कोहरा छाएगा। शहर में बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई, जिससे सामान्य से 7.9 डिसे कम रहा। न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई और सामान्य से 3.4 डिसे अधिक रहा। दिन व रात के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। दिन व रात में एक जैसी सर्दी रही।
इस कारण बदला मौसम
-जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा तक सक्रिय है। दूसरा चक्रवातीय घेरा अरब सागर में बना है। गुजरात से लेकर अरब सागर तक ट्रफ लाइन चक्रवातीय घेरे के रूप में सक्रिय है।
-हिंद महासागर में भी चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। इससे अरब सागर, बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इससे शहर के मौसम में बदलाव आया, जिससे झमाझम बारिश हुई।
पारे की चाल
समय तापमान
05:30 - 11.2
08:30- 11.6
11:30 -12.2A
14:30- 13.4
17:30- 13.4
Updated on:
30 Oct 2024 01:18 pm
Published on:
10 Jan 2024 10:23 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
