24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon Forecast: मानसून से पहले आ रहा बड़ा तूफान, 32 जिलों में कराएगा ताबड़तोड़ बारिश, Alert जारी

ग्वालियर में 64 साल का रिकॉर्ड टूटा.....

2 min read
Google source verification
gettyimages-856614792-170667a.jpg

Weather Update

ग्वालियर। बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से आ रही नमी के कारण मंगलवार को शहर का मौसम बिगड़ गया। आंधी के साथ शहर में आधा घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे 64 साल की बारिश का रिकॉर्ड टूट गया। मौसम विभाग ने 1959 में मई के 31 दिनों में 59.9 मिमी (मिलीमीटर) बारिश दर्ज की थी, लेकिन 2023 में मई के 30 दिन में 77.5 मिमी पानी बरस गया। 64 साल का रिकॉर्ड तोड़ने के साथ-साथ 2023 का नया रिकॉर्ड बन गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में फिर से बारिश व आंधी बारिश के आसार जताए हैं। नौ तपा का सातवें दिन भी गर्मी की संभावना नहीं है।

ग्वालियर-चंबल संभाग से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी संभाग के ऊपर इकट्ठा हो रही थी। दोपहर में गर्मी बढ़ने पर शहर का मौसम बदल गया। आंधी के साथ-साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी अधिक थी कि आधा घंटे में 30.2 मिमी पानी बरस गया। नौ तपा में मानसून का अहसास रहा। शहर की सड़कें पानी से भर गई। सुबह 11:30 बजे तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, लेकिन बारिश से दोपहर में 13 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। मौसम में ठंडक आ गई। साढ़े पांच बजे तक तापमान 27.4 पर ही पहुंच सका।

जारी किया गया अलर्ट

अगले 48 घंटों के लिए ग्वालियर-चंबल संभाग में तेज हवा और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हवा की स्पीड 50 Km प्रतिघंटा या इससे ज्यादा पहुंच सकती है। वही भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी बारिश की संभावना है। इस दौरान ओले भी गिर सकते हैं। वही 3, 4 और 5 जून को उत्तरी मध्यप्रदेश यानी ग्वालियर-चंबल संभाग समेत अन्य स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार है, भोपाल, इंदौर समेत अन्य शहरों में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा।

मई ने यह रिकॉर्ड भी बनाया

31 मई के साथ ही 1 से 5 जून के बीच बारिश होने के आसार है। इसके बाद मौसम बदल जाएगा। शाम को आंधी के बाद बारिश होने का अनुमान है।ग्वालियर में आगामी एक जून से जम्मू-कश्मीर में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से पांच जून तक लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी। 17 मई 1953 को 24 घंटे में 41.9 मिमी बारिश हुई थी, लेकिन 70 साल बाद फिर 30 मई 2023 को 30.2 मिमी बारिश हुई है। 70 साल में 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश का यह दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड भी 2023 का हो गया है।

मई में हुई इतनी बारिश

साल बारिश

2023- 77.5

1959- 59.5

2021- 56.5

2016- 42.8

2020- 40.5

(बारिश मिमी में)