
जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जेट स्ट्रीम विंड कमजोर पड़ गई है। इसके कमजोर पडऩे की वजह से शनिवार को शहर में तेज धूप निकली और कड़ाके की सर्दी से राहत मिल गई। 30 दिन बाद अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। सामान्य से 0.9 डिग्री ऊपर पहुंचने की वजह से ज्यादा दिन में सर्दी की चुभन नहीं हुई, लेकिन रात में सर्दी का सितम बढ़ गया है। न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 2.1 डिसे कम रहा। इससे चुभन अधिक रही। मौसम विभाग के अनुसार 28 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, उसके बाद 31 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इसकी वजह उत्तरी हवा शांत रहेगी और दिन व रात में सर्दी से राहत रहेगी।
शहर में 27 दिसंबर 2023 को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। उसके बाद शहर में घना कोहरा छा रहा था और तेज धूप नहीं निकल रही थी। जेट स्ट्रीम विंड की वजह से बर्फीली ठंडक बढ़ गई थी। दिन व रात में सर्दी ने सितम ढहाया। इससे लोग सर्दी से बेहाल थे और राहत के इंतजार में थे। 30 दिन बाद शहर में राहत देने वाली धूप निकली। दिन में सर्दी कम रही। धूप में खड़े होने चुभन बढ़ गई। बीते दो दिनों में अधिकतम तापमान में 56 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
फरवरी में बिगड़ सकता है मौसम
- जम्मू कश्मीर में 31 जनवरी को आ रहा पश्चिमी विक्षोभ काफी मजबूत है। साथ में राजस्थान में चक्रवाती घेरा भी बन रहा है। इससे फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम बिगड़ सकता है। बादल छाने के साथ-साथ अंचल में बारिश की संभावना है। बारिश के कारण हल्के से मध्यम कोहरा छाएगा।
- पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तरी हवा शांत रहेगी। इस कारण अब शीतलहर की संभावना नहीं है। दिन व रात का तापमान सामान्य स्थिति में रह सकता है।
- कोहरा कमजोर होने से दिनभर धूप निकलेगी। शहर ने जो सर्दी का सितम ढहाया है, वैसी स्थिति नहीं रहेगी।
- अधिकतम तापमान-25.3 डिसे
- न्यूनतम तापमान- 5.9 डिसे
- रात में दृश्यता- 1500 मीटर
पारे की चाल
| समय | तापमान |
| 05:30 | 7.0 |
| 08:30 | 8.2 |
| 11:30 | 19.8 |
| 14:30 | 24.8 |
| 17:30 | 22.0 |
Updated on:
28 Jan 2024 08:38 am
Published on:
28 Jan 2024 08:06 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
