
#MPWeatherUpdate : अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण शुक्रवार को शहर का मौसम बदल गया। सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम में नमी होने से कोहरा छा गया। कोहरे के कारण दृश्यता 500 मीटर रही। कोहरा व बादलों के चलते न्यूनतम तापमान में उछाल आने से 17.2 डिग्री सेल्सियस (डिसे) पर पहुंच गया। सामान्य से आठ डिसे अधिक रहा है। इससे रात में ठंड गायब हो गई। पंखे चालू हो गए। दिन में बादलों की वजह से धूप नहीं निकली। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिनों तक कोहरा छाने की संभावना है। पूर्वी हवा चलने से बादल छाएंगे, जिससे तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है।
जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। अंडमान के पास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर बने चक्रवातीय घेरे से नमी बादलों में बदल गई। इस वजह शहर में बूंदाबांदी हुई। बारिश की वजह से सुबह मध्यम कोहरा छाया हुआ था। कोहरे से लोगों की सुबह देर से रही। हालांकि तापमान अधिक होने से ठंड का अहसास नहीं हुआ। वैसे दिसंबर कड़ाके की ठंड के लिए जाना जाता है, लेकिन हर हफ्ते आ रहे पश्चिमी विक्षोभ से मौसम प्रभावित है। शहर के लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना नहीं हुआ है।
पारे की चालसमय - तापमान
05:30 - 18.6
08:30 - 19.2
11:30 - 23.0
14:30 - 24.6
17:30 - 22.8
ये सिस्टम सक्रिय, जो मौसम को कर रहे हैं प्रभावित
- अंडमान निकोबार के पास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह इसका प्रभाव आंध्र व उड़ीसा तट तक है। इस कारण पूर्व हवा चल रही है।
- पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। यह उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है। उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। अरब सागर में भी चक्रवातीय घेरा बना है। अरब सागर से मध्य प्रदेश तक ट्रफ बनी है। इससे अरब सागर से पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है।
- अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी मध्य प्रदेश के ऊपर इकट्ठा हो रही है, जिससे मौसम बिगड़ गया है।
इधर मौसम विभाग का ऑरेंट अलर्ट
- मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अंतर्गत प्रभावित जिलों में ओले गिरने के साथ तेज बारिश हो सकती है। भोपाल सहित अन्य जिलों में हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। ओले-बारिश के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है।
- मौसम विभाग का ऑरेंट अलर्ट रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर, राजगढ़, बैतूल जिलों के लिए जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से लगातार आ रही नमी के कारण प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल बने हुए हैं। सुबह के समय घना कोहरा भी छाया हुआ है। यह स्थिति अभी तीन दिन और रह सकती है। इसके बाद सिस्टम का असर कम होने से बादल साफ होंगे और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
Updated on:
02 Dec 2023 12:38 pm
Published on:
02 Dec 2023 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
