19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather news : अगले 21 से 33 घंटे तक 23 जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, जारी किया गया Alert

-28 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली आंधी-बारिश से गर्मी के तेवर नरम, अभी 2 दिन और आंधी-बारिश

2 min read
Google source verification
gettyimages-847369112-170667a.jpg

Weather news

ग्वालियर। पूरे मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी चल रही है। शहर में अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण शहर का मौसम बदल गया। शाम को 28 किमी प्रतिघंटा की गति से आंधी चली। धूल के कारण दृश्यता एक किमी तक आ गई। कुछ देर के लिए शहर की रफ्तार थम गई। धूल के कारण लोग वाहन नहीं चला पा रहे थे, वहीं बिजली भी गुल हुई। गरज-चमक के साथ कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। बीते दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.6 डिसे अधिक रहा। बीती रात सीजन की सबसे गर्म रात थी। बारिश 0.6 एमएम दर्ज की गई।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे तक शहर को भीषण गर्मी से राहत रहने वाली है। पश्चिमी विक्षोभ व मौका तूफान का असर खत्म होने के बाद 18 मई के बाद गर्मी रफ्तार पकड़ सकती है। 20 मई से तेजी से तापमान में उछाल आएगा। लू की संभावना बनेगी। राजस्थान की गर्म हवा स्थिर होने पर पिछले दो दिनों से शहर में भीषण गर्मी हो रही थी। लू के कारण लोग बेहाल थे। जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के आने से मौसम बदल गया।

इन कारणों से मौसम में आया है बदलाव

-जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है। इस कारण अरब सागर से नमी आ रही है। इसके आलावा बंगाल की खाड़ी से भी नमी आ रही है।

-नमी व गर्मी के कारण यह बदलाव आया है। 16 मई को गर्मी बढ़ने पर मौसम बदल जाएगा।

-हवा का रुख दक्षिण पश्चिमी है। राजस्थान की गर्म हवा शांत है।

-अगले दो दिनों तक भिंड, मुरैना, श्योपुर में वर्षा के आसार अधिक रहेंगे।

बारिश से लुढ़का 8 डिग्री तापमान

मौसम में आए बदलाव की वजह से अधिक तापमान में आठ डिग्री से. की गिरावट दर्ज हुई, जिसकी वजह से मौसम में ठंडक आ गई। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है।

कैसी रही पारे की चाल

समय तापमान

5:30- 30.2

8:30- 34.4

11:30- 38.2

14:30- 40.8

17:30- 32.2

अधिकतम तापमान- 41.8 डिसे
न्यूनतम तापमान- 27.5 डिसे


बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग