20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पश्चिमी हवा की दस्तक, तापमान पहुंचा 35.4 डिसे, प्रदेश में सबसे गर्म ग्वालियर

महीने के अंत तक मानसून की भी विदाई के आसार, रात का तापमान घटेगा, दिन का बढ़ेगा

less than 1 minute read
Google source verification
पश्चिमी हवा की दस्तक, तापमान पहुंचा 35.4 डिसे, प्रदेश में सबसे गर्म ग्वालियर

पश्चिमी हवा की दस्तक, तापमान पहुंचा 35.4 डिसे, प्रदेश में सबसे गर्म ग्वालियर

ग्वालियर. दक्षिण पूर्व हवा के शांत होने से शहर में पश्चिमी हवा ने दस्तक दे दी है, जिससे आसमान साफ हो गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस (डिसे) पर पहुंच गया, जिससे दिन में गर्मी रही। ग्वालियर व खजुराहो प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहे हैं। इन दोनों जगहों पर अधिकतम तापमान 35.4 डिसे दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार महीने के अंत तक मानसून की विदाई हो सकती है। रात के तापमान में गिरावट आएगी और दिन में गर्मी बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है।
बंगाल की खाड़ी से अंचल में नमी आना कम हो गई है। पश्चिमी हवा का चलना शुरू हो गया है। राजस्थान से आने वाली पश्चिमी हवा ने नमी को सोख लिया है, जिससे आसमान साफ हो गया है। इससे सूरज की तल्खी बढ़ गई है। इस कारण लोग गर्मी से बेहाल हैं। दिन में एसी व कूलरों में पानी चलाना पड़ रहा है। हालांकि रात में राहत होने लगी है। न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है।
ये सिस्टम सक्रिय, पर प्रभाव नहीं डाल पा रहे
- जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है, लेकिन इसका असर कश्मीर में है।
- तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक व बंगाल में चक्रवातीय घेरे बने हुए हैं, लेकिन इनका असर उत्तर भारत में नहीं है।
- राजस्थान में प्रति चक्रवात बन गया है, जिसकी हवा का रुख पश्चिमी हो गया है। इस हवा ने नमी को सोख लिया है, जिसकी वजह से आसमान साफ हो गया है।
- उत्तरी हवा होने पर रात के तापमान में तेज गति से गिरावट आएगी।
अधिकतम तापमान-35.4 डिसे
न्यूनतम तापमान-23.9 डिसे
कुल बारिश-724.2 मिमी
पारे की चाल
समय तापमान
05:30 24.8
08:30 28.2
11:30 33.0
14:30 34.4
17:30 32.0