18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी ने दो हजार रूपए नहीं दिए, रात 2:30 बजे पति ने गोली मारी

खिडक़ी से पत्नी पर ठोंका फायर, धमका रहा जिंदा नहीं छोड़ेगा

2 min read
Google source verification
Came at 8 said wanted money, shot at 2:30

पत्नी ने दो हजार रूपए नहीं दिए, रात 2:30 बजे पति ने गोली मारी

ग्वालियर। महज दो हजार रूपए के लिए पति ने पत्नी को गोली मार दी। रात 2:30 बजे उसने पत्नी पर फायर ठोंक दिया। गोली हाथ में लगी। फिर भी पति बाज नहीं आया। अब पत्नी को धमकियां दे रहा है जिंदा नहीं छोडेगा। अस्पताल से बाहर निकलेगी तब उसकी हत्या करेगा।

रोशनी खटीक 25 निवासी महलगांव (विश्वविद्यालय) को रात ढाई बजे उसके पति राहुल ने गोली मार दी। रोशनी इवेंट में एनाउंसर है। राहुल आवारागर्दी करता है। रोशनी जो कमाती है उसे नशे में उडाता है। इसके बावजूद उसे रोशनी के काम पर एतराज है। इसलिए अक्सर दोनों मेें कलह होती है। रोशनी ने बताया पति की हरकतों से तंग आकर डेढ महीने पहले उसका घर छोड़ आई है। फालका बाजार में रामा अपार्टमेंट में बहन काजल का घर है। उसके पास रहती है।
8 बजे आया बोला पैसा चाहिए, 2:30 बजे गोली मारी

रोशनी ने पुलिस को बताया राहुल मंगलवार रात 8 बजे उसके पास आया था। तब दो हजार रूपया मांग रहा था। उसने पति की बात अनसुनी की। उस वक्त राहुल चला गया। रात 2:30 बजे वह रसोई में चावल बनाने आई थी। खिडक़ी खुली थी। राहुल ने बाहर से खिडक़ी में झांका में बोला दरवाजा खोलो। गेट खोलने से मना कर दिया तो राहुल ने तमंचा निकाल लिया। धमकाया गेट नहीं खोला तो गोली मार देगा। दोनों के बीच गेट खोलने को लेकर बहस हुई। राहुल समझ गया घर में नहीं घुस पाएगा तो उसने बाहर से फायर कर दिया। खिडक़ी में गोली निकल कर उसके (रोशनी) के हाथ में लग गई। गोली का धमाका सुनकर बहन काजल जाग गई। पकड़े जाने के डर से राहुल भाग गया।
बाज नहीं आ रहा आरोपी

रोशनी ने पुलिस को बताया गोली मारने के बाद भी राहुल हरकत से बाज नहीं आया है। उसे फोन कर धमका रहा है जिंदा नहीं छोडेगा। अस्पताल से बाहर निकलेगी तब जान से मार देगा। रोशनी के मुताबिक राहुल की शिकायतें विश्वविद्यालय पुलिस से भी कर चुकी है। लेकिन पति नहीं सुधरा है।
हत्या के प्रयास का केस

पत्नी को गोली मारकर पति भाग गया है। आरोपी को तलाशा जा रहा है। फिलहाल वह पकड़ से बाहर है। उस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विजय सिंह भदौरिया सीएसपी इंदरगंज सर्किल