23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमी ने पति को दी धमकी बीच में आया तो मार दूंगा, महिला से करता रहा बलात्कार

महिला की शिकायत पर पुलिस ने हरियाणा से युवक को किया गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
woman gang rap in front of husband in mp

प्रेमी ने पति को दी धमकी बीच में आया तो मार दूंगा, महिला से करता रहा बलात्कार

ग्वालियर। शहर में रहने वाले एक युवक ने सोशल मीडिया पर महिला से दोस्ती कर उससे नजदीकी बढ़ाई फिर उसे झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब महिला के पति को इस हरकत का पता चला तो उसने विरोध किया लेकिन फिर भी हरकती नहीं माना। इतना ही नहीं उसने पति को धमकाया कि यदि वह बीच में आया तो उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा। फिर एक दिन उसने पति के सामने महिला से वह हरकत की जिससे सुनने के बाद हर कोई आक्रोश हो गया। हालांकि पुलिस ने सोमवार रात को आरोपी को हरियाणा से दबोच लिया।

प्रेमी करता रहा शारीरिक शोषण
गोला का मंदिर टीआइ हीरासिंह ने बताया पिंटो पार्क निवासी महिला की सोशल मीडिया की फेसबुक से एक युवक से दोस्ती हो गई। इनकी दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई और युवक ने महिला के घर आना जाना शुरू कर दिया। फिर एक दिन आरोपी अंकुर दीक्षित ने महिला को अपने झांसे में लेकर उसका शारीरिक शोषण कर दिया। इसके बाद उसे जब भी मौका मिलता वह महिला से दुष्कर्म कर देता था। उसकी हरकतों से पीडि़ता का परिवार बिखराव की हालत में आ गया था।

हावी हो गया अंकुर
अंकुर ने महिला को झांसे में लेकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। फिर शहर से नौकरी छोड़कर पलवल, हरियाणा चला गया। कुछ दिन पहले उसने महिला को फोन कर आगरा मुलाकात के लिए बुलाया। वहां एक होटल में उसके साथ बलात्कार किया। अंकुर की हरकतें पीडि़ता के पति को भी पता चल गईं, उसे पत्नी से बात के लिए रोका तो अंकुर हावी हो गया। उसे धमकी दी कि अगर बीच में रोड़ा बना तो वह मार देगा। फिर एक दिन उसने पति के सामने ही महिला से बलात्कार की कोशिश की गई। इससे पीडि़ता और उसका पति सहम गए। जब उन्होंने पुलिस को अंकुर की करतूत बताई तो उसे पलवल से दबोच लिया।