
ग्वालियर. कभी-कभी कुछ ऐसी चीजें हो जाती हैं जिन पर विश्वास करना मुश्किल होता है ऐसा ही एक मामला ग्वालियर में सामने आया है जहां एक महिला ने एक अनोखी बच्ची को जन्म दिया है। नवजात बच्ची के चार पैर हैं जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं। चार पैर वाली बच्ची के जन्म की खबर मिलते ही लोग उसे देखने के लिए उमड़ रहे हैं। फिलहाल बच्ची को कमला राजा महिला एवं बाल व शिशु रोग विभाग में भर्ती कराया गया है जहां वो डॉक्टरों की निगरानी में है।
महिला ने दिया चार पैर वाली बच्ची को जन्म
जानकारी के मुताबिक, सिकंदर कंपू की रहने वाली आरती कुशवाह को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने ग्वालियर के KRH यानी कमला राजा महिला एवं बाल व शिशु रोग विभाग में भर्ती कराया था जहां आरती ने चार पैर वाली बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के चार पैर देख डिलेवरी कराने वाले डॉक्टर व स्टाफ भी हैरान रह गया। इस अजीबोगरीब बच्ची के जन्म के बाद बाल एवं शिशु रोग विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा अन्य डॉक्टरों की टीम ने जयारोग्य अस्पताल समूह के अधीक्षक के साथ बच्ची का परीक्षण किया और विशेषज्ञ डॉक्टरों ने पाया कि बच्ची के जन्म के दौरान उसमें शारीरिक विकृति है और कुछ भ्रूण अतिरिक्त बन गया है। जिसे मेडिकल साइंस की भाषा में इशियोपेगस कहा जाता है। जिसमें कि शरीर के नीचे के भाग का अतिरिक्त विकास हो जाता है।
डॉक्टर्स की निगरानी में है बच्ची
डॉक्टरों ने बताया कि कुछ हजारों केसों में इस तरह के मामले सामने आते हैं। बच्ची फिलहाल कमलाराजा अस्पताल के बाल व शिशु रोग् विभाग के स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट में भर्ती है। जिस पर सतत निगरानी रखी जा रही है और डॉक्टर सर्जरी के माध्यम से उसके अतिरिक्त दो पैर निकालने की बात कह रहे हैं।
Published on:
15 Dec 2022 10:50 pm

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
