14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाली समाज की महिलाओं ने सिंदूर खेलाकर मां दुर्गा को दी विदाई

- बंगाली समाज के दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन  

less than 1 minute read
Google source verification
बंगाली समाज की महिलाओं ने सिंदूर खेलाकर मां दुर्गा को दी विदाई

बंगाली समाज की महिलाओं ने सिंदूर खेलाकर मां दुर्गा को दी विदाई

ग्वालियर. बंगाली समाज के दुर्गा पूजा महोत्सव में बुधवार को मां दुर्गा को सिंदूर लगाने के साथ विदाई दी गई। षष्ठी से प्रारंभ हुआ दुर्गा पूजा महोत्सव विजयादशमी की पूजा के साथ पूरा हुआ। फूलबाग स्थित मानस भवन में बंगाली समाज के दुर्गा पूजा महोत्सव में सुबह बंगाली समुदाय की महिलाओं ने ढोल की थाप पर एक दूसरे को सिंदूर लगाते हुए मनमोहक नृत्य भी किया और कहा कि हे मां दुर्गा आप अगले बरस फिर आना। सिंदूर खेला के समय महिलाओं ने पान के पत्तों से मां दुर्गा के गालों को स्पर्श कर उनकी मांग और माथे पर सिंदूर लगाकर अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना की। शेर और मां को पान और मिठाई का भोग लगाया गया। इस मौके पर सुहागिन महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सिंदूर खेला की परंपरा को निभाया। इस अवसर पर मां दुर्गा को विदाई देते समय सभी श्रद्धालुओं की आंखें नम रही।

नाचते-गाते हुए डीजे के साथ किया माता का विसर्जन
शारदीय नवरात्र पूर्ण होने के बाद बुधवार को दशमी पर पंडालों और घरों में विराजित माता की प्रतिमाएं, जवारे, पूजन सामग्री को सागर ताल में विसर्जित करने के लिए सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी। माता की प्रतिमाएं विसर्जित करने के लिए भक्त जुलूसों के रूप में ढोल-तासे और डीजे के साथ सागरताल पहुंचे। माता की धुनों पर उत्साह में डूबे भक्त देवी मां जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान कोई भक्त हाथों में ध्वजा थामे था तो कोई माथे पर माता की चुनरी बांधे हुए चल रहा था। देवी मां को विसर्जन के लिए ले जाते हुए ये भक्त रास्ते भर गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे।