
सभी को पता है कि तंबाकू का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक ( chewing tobacco causes cancer ) है। उसके बाद भी लोग तंबाकू के सेवन ( tobacco chewing ) करना नहीं छोड़ते है। इसके कैंसर ( cancer ) जैसी बड़ी लाइलाज बीमारी ( terminal illness ) भी लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। सिगरेट ( Cigarette Smoking ) और तंबाकू फेफड़े ही नहीं हार्ट भी डैमेज कर रहे है।
कैंसर इन दिनों इतनी तेजी से फैल रहा है कि, अगर सिर्फ मध्य प्रदेश के ग्वालियर अंचल की ही बात करें तो यहां हर साल लगभग 2 हजार से ज्यादा लोग इस जानलेवा बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। इसमें सिर्फ जेएएच के ही कैंसर विभाग में 1500 नए मरीज आ रहे है। वहीं, जिला अस्पताल और कैंसर हॉस्पिटल में भी काफी संख्या में मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। हालांकि, यहां अंचल समेंत दूसरे राज्यों तक से बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने आ रहे हैं।
जेएएच के कैंसर यूनिट में एक साल में लगभग 6 हजार लोगों का इलाज किया जाता है। इसमें नए पुराने मरीज शामिल हैं। वहीं, साल भर में 8 हजार मरीज ओपीडी में दिखाने आते हैं। इसमें ज्यादातर वो मरीज भी शामिल हैं, जो मुंबई आदि बड़े शहरों में दिखाने के बाद यहां पर अब इलाज ले रहे हैं। बड़ी चिंता का विषय तो ये है कि कैंसर के मरीजों की संख्या धीरे - धीरे ही सही पर लगातार बढ़ती जा रही है।
जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के नोडल ऑफिसर डॉ आलोक पुरोहित ने बताया कि, तंबाकू दिवस के अवसर पर सुबह 9.30 बजे सीएमएचओ कार्यालय में तंबाकू निषेध लघु रैली एवं विभिन्न स्वास्थ्य, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से सेमिनार हुआ है। इसमें कैंसर अस्पताल, इंडियन मेडिकल और डेंटल एसोसिएशन के कई सामाजिक संस्थाएं इसमें शामिल की गईं। जिला अस्पताल के डेंटल और ईएनटी कक्ष में ओपीडी के समय तंबाकू खाने वालों की काउंसलिंग भी की जा रही है।
Updated on:
31 May 2024, 10:22 AM IST
Published on:
31 May 2024, 10:22 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.