
mahal gaon keladevi mandir me mata ka vishesh srangar
ग्वालियर. शक्ति की साधना के लिए खास माना जाने वाला इस साल के पहले माघ माह के गुप्त नवरात्र रविवार से प्रारंभ हो गए। गुप्त नवरात्र पर घरों व मंदिरों में घट स्थापना के साथ मां दुर्गा का पूजा-पाठ और व्रत किए गए। सर्वार्थ सिद्धि योग में प्रारंभ हुए गुप्त नवरात्र पूरे नौ दिनों तक शुभ फलदायी होंगे। गुप्त नवरात्र में दस महा विद्याओं की पूजा-अर्चना होगी। नवमी तिथि तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा-अर्चना होगी। प्रतिपदा पर मां शैलपुत्री की पूजा की गई, वहीं सोमवार को मां ब्रह्मचारिणी का पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने शहर के देवी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना के साथ ही व्रत भी रखा। गुप्त नवरात्र में शहर के मंदिरों में सुबह से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। माता मंदिरों में विशेष अनुष्ठान किए जा रहे हैं। गुप्त नवरात्र तंत्र मंत्र सिद्धि के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं, इसलिए कई साधन तंत्र साधना कर रहे हैं। गुप्त नवरात्र का समापन 30 जनवरी को होगा।
Updated on:
23 Jan 2023 06:18 pm
Published on:
23 Jan 2023 06:16 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
