10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चाकू से गोदकर युवक की हत्या, आधा दर्जन बदमाशों ने दो भाई और उसके दोस्त पर किया जानलेवा हमला

- कटोरा ताल पर आधी रात को हत्या- चाकू से गोदकर युवक की हत्या- एक भाई की मौत दोस्त समेत दो घायल- 8 से 10 बदमाशों ने की मारपीट

2 min read
Google source verification
murder case

चाकू से गोदकर युवक की हत्या, आधा दर्जन बदमाशों ने दो भाई और उसके दोस्त पर किया जानलेवा हमला

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में हत्या, लूट, चोरी, डकेती जैसी वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। खासतौर पर यहां बदमाशों पर पुलिस का जरा भी खौफ नहीं बचा है। इसी कड़ी में शहर के कटोरा ताल इलाके में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात में 8 से 10 अज्ञात बदमाशों ने दो सगे भाइयों और उसके दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें दो सगे भाइयों में से एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी, जबकि दो अन्य भी घायल हुए हैं। फिलहाल, हमलावरों में से एक संदेही का नाम सामने आया है। हत्या की वजह पुरानी दुश्मनी मानी जा रही है। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है।


मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि, धोली बुआ का पुल इलाके में रहने वाले आभास शर्मा शनिवार रात को भाई आयुष, वत्स और दोस्त विवेक शर्मा के साथ कटोरा ताल चौपाटी पर आया था रात करीब सवा 12 बजे ये लोग घर जाने की तैयारी में थे। उसी दौरान करीब 8-10 हमलावरों ने तीनों पर हमला कर दिया। बताया ये भी जा रही है कि, हमलावर कार से आए थे।

यह भी पढ़ें- एक के बाद एक हुए 6 से ज्यादा धमाके, ढह गया मकान, सहम गया पूरा इलाका

हमले में एक भाई की मौत, दोस्त समेत दो घायल

इन लोगों के बीच हुई मारपीट के दौरान नजदीक खड़े एक ठेले पर रखा चाकू उठाकर आभास के सीने पर एक के बाद एक कई हमले कर दिए। इस दौरान आयुष पर भी चाकू से वार किए गए। पत्थर मारकर वत्स का सिर भी फोड़ दिया। रात करीब 1:15 बजे आभास की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हमलावरों में से एक पुष्पेंद्र नाम साने आया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।