जब इस संबंध में गेट पर तैनात जेल आरक्षकों से बात की तो उन्होंने शीला को बेटे से मिलने की अनुमति दे दी। जब शीला अपने बेटे से मिलकर लौटी तो उसने बताया कि उसके बेटे अर्जुन ने जेल में खराब खाना मिलने की शिकायत मजिस्ट्रेट से की थी,जिससे जेलर दिलीप सिंह नाराज थे। खराब खाना खाने के चलते अर्जुन के मुंह में छाले होने पर जब उसने दवा की मांग की तो जेलर ने उसे अपने पास बुलाकर कुछ पिला दिया,जिससे उसे घबराहट होने लगी और उसे उल्टियां भी हुई।