
youth gang rap
ग्वालियर। घाटीगांव के पास स्थित मोहना में अपनी भाभी के साथ बाजार गई एक युवती को अचानक पेट में दर्द होने लगा। वह पास ही बने एक डॉक्टर के पास दवाई लेने चली गई। जब वह डॉक्टर के यहां से दवाई लेकर लौट रही थी तभी उसके मोहल्ले में ही रहने वाले दो युवक उसे मिल गए और उसे घर पर छोडऩे की बात कहते हुए उसे अपनी गाड़ी पर बैठा लिया। फिर दोनों युवक उसे घर न छोड़ते हुए डरा धमका कर उसे एक कमरे पर ले गए जहां उसके साथ दोनों ने रेप किया उसका वीडियो बना लिया। साथ ही दोनों ने युवती को धमकी देते हुए कहा कि यदि यह बात घर पर बताई तो वह वीडियो वायरल कर देंगे।
यह खबर भी पढ़ें: मौत से पहले दोस्त के साथ शेयर की यह बात,फिर हो गया दुनिया से विदा
युवती ने डर के चलते अपने परिजनों से यह बात नहीं कही। लेकिन युवकों ने कुछ दिनों बाद उस वीडियो को वायरल कर दिया जो कि युवती के चाचा के हाथ लग गया। जिसने भतीजी को तुंरत ही पहचान लिया और पुलिस को शिकायत की। मोहना बाजार से अपनी भाभी के साथ खरीदारी करने गई युवती के पेट में अचानक दर्द होने लगा तभी वह पास ही बने एक डॉक्टर के क्लीनिक पर गई और दवाई लेकर वहां से लौट रही थी। तभी उसके पड़ोस में रहने वाले राज व भूरा सेन मिल गए और अपनी बाइक पर बैठाकर उसे घर पर छोडऩे की बात कही। जिस पर वह तैयार हो गई। तभी वह दोनों उसे डरा धमका कर अपने कमरे पर ले गए।
जहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया और उसका वीडियो भी बना लिया। लड़की को जाते समय दोनों युवकों ने धमकी देते हुए कहा कि यदि यह बात परिजनों से कही तो जान से मार देंगे और वीडियो वायरल कर देंगे।डरी सहमी लड़की ने परिजन से बात छिपा ली। कुछ दिन बाद बदमाशों ने उस वीडियो को वायरल कर दिया, वीडियो लड़की के चाचा के पास भी पहुंचा तो भतीजी का चेहरा देख वह उसे पहचान गया।
उसने घर पहुंच कर लड़की से पूछताछ की तो उसने सुबकते हुए पूरी घटना बता दी। इसके बाद चाचा रविवार को भतीजी को साथ लेकर मोहना पुलिस थाने पहुंचा और बदमाशों के खिला गैंग रेप की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जाचं शुरू की तो एक आरोपी को सोमवार की रात को घर से पकड़ लिया गया। वहीं दूसरे साथी की भी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Updated on:
10 Oct 2017 10:45 pm
Published on:
10 Oct 2017 09:04 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
