7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हमीरपुर

विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Google source verification

हमीरपुर. भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की समस्याओं को लेकर रविवार से गोल चबूतरे में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। भाकियू अर्जुन सहायक पपरियोजना में मौदहा तहसील के आधा दर्जन से अधिक गांवों के किसानों की जमीने अधिग्रहित मुद्दे पर शासन प्रशासन से दो दो हाथ करने को तैयार बैठी है। चेतावनी दी है कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक धरना प्रदर्शन यूं ही जारी रहेगा।


भाकियू के जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह राजपूत की अगुवाई में किसानों ने गोल चबूतरे में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि मौदहा तहसील में भैंसमरी , भमाई, चांदीकला, टिकरी, कपसा, तिदुही, गुसियारी,सिसोलर,भुलसी, बैजेमऊ आदि गांवों के किसानों की जमीन को अर्जुन सहायक परियोजना में अधिग्रहीत किया गया है। मगर मुआवजा सर्किल रेट से कम दिया जा रहा है। बंजर और उपजाऊ जमीन की एक ही कीमत दी जा रही है।

 

भाकियू ने किसानों को सर्किट रेट का चार गुना मुआवजा देने की मांग की है। अन्ना प्रथा के साथ ही किसानों के सम्पूर्ण कर्ज माफ करने की मांग को दोहराया है। इस मौके पर गंगादीन, आलोक सिंह, विशम्भर सिंह, इंद्रपाल, निर्भय सिंह, देवेंद्र कुमार, रामआसरे ,रज्जन शिवहरे, रनिया, कमरूदीन, गयादीन प्रजापति, अनुराग सिंह, भाईया दीन, मनीष कुमार, लल्लू कोरी, विनीत कुमार, पेष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।