हमीरपुर. चक्रवाती तूफान 'तितली' से पूर्वी उत्तर प्रदेश को अब कोई खतरा नहीं हैं लेकिन खतरा अभी भी कम नहीं हुआ है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि चक्रवाती तूफान 'तितली' अभी पूरी तरह से खत्म भी नहीं हो पाया हैं और दूसरा तूफान 'लूबन' सक्रीय होते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि 'लूबन' तूफान 'तितली' से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार लूबन तूफान यमन तट से सक्रिय होते दिख रहा है।