2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हमीरपुर
शौच के लिए गई नाबालिग लड़की के साथ दो लड़कों ने किया गैंगरेप
Play video

शौच के लिए गई नाबालिग लड़की के साथ दो लड़कों ने किया गैंगरेप

शौच के लिए गई नाबालिग लड़की के साथ दो लड़कों ने किया गैंगरेप  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हमीरपुर

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 22 Jun 2018, 9:41 AM IST

हमीरपुर. जिले में शादी समारोह में आयी एक नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आने से सनसनी फैल गयी है। पुलिस ने पीड़िता का मुकदमा लिख कर पीड़िता को मेडिकल के लिये भेज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।

जिला अस्पताल में मेडिकल के लिये पुलिस अभिरक्षा में लायी गयी यह वह नाबालिग रेप पीड़िता है जिसे दो लोगों ने गैंगरेप कर अपनी हवस का शिकार बना लिया है ।

 

हमीरपुर ज़िले के कुरारा थाने के कुरारा कस्बे में एक शादी समारोह में शामिल होने आई इस नाबालिग लड़की जब सुबह शौच के लिये गांव के बाहर गयी थी तभी गांव के ही दो युवकों ने उसे पकड़ कर गैंगरेप किया और भाग गए। वापस घर आ कर नाबालिग ने घर वालों को अपने साथ घटी पूरी घटना बताई तब परिजन पीड़िता को लेकर कुरारा थाने पहुंचे और पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सामूहिक बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर दोनों बलात्कारियों को गिरफ्तार कर लिया है ।

हमीरपुर ज़िले में पुलिस की उदासीनता के चलते महिलाओं पर होने वाला जुल्म रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला भी इसी कड़ी का नया उदाहरण है। जनपद में दिन पर दिन हो रहे बलात्कार की घटना में तेजी से इजाफा हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश