11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लावारिश लाश मिलने से मचा हड़कम्प, शव को नोच रहे थे कुत्ते

विद्युत पावर स्टेशन के नजदीक पुलिया के नीचे से एक युवक का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया।

2 min read
Google source verification
Lavarish death body found in hamirpur Hindi news

हमीरपुर. जनपद के बिवांर थानाक्षेत्र के छानी गांव में बजेहटा मार्ग पर विद्युत पावर स्टेशन के नजदीक पुलिया के नीचे से एक युवक का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम को भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शव लगभग चार पांच दिन पुराना प्रतीत होता है। पुलिस ने मृतक युवक के कपड़ों से शराब भरी एक शीशी बरामद की है। ग्रामीणों में अधेड़ की हत्या कर शव को इस स्थान पर फेंके जाने की चर्चा है। घटना की सूचना पर एसपी ने निरीक्षण किया।

कुत्ते घसीट रहे थे युवक का शव

सुबह करीब आठ बजे छानी खुर्द गांव निवासी चिल्हू प्रजापति की पुत्री रुकमणि 13 विद्युत पावर स्टेशन के नजदीक स्थित गुसाई प्रजापति के मकान के निकट बनी पुलिया के बगल में कंडे पाथने गई थी। जहां उसकी नजर पुलिया के नीचे पड़ी। उसने देखा कि कुत्ते कुछ घसीट रहे हैं। तब उसने पास जाकर देखा जहां एक युवक का शव पड़ा था जिसे कुत्ते नोंच रहे थे। इस पर वह चिल्ला पड़ी और भागकर घर पहुंची। जहां उसने अपने परिजनों को घटना बताई। प्रधान ने मामले की सूचना थानाध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ला को दी। पुलिस ने चौकीदार व ग्रामीणों की मदद से शव को पुलिया से बाहर निकाला।

शव को छिपाया गया

शव निकालने वाले लोगों ने बताया कि शव को राख व मिट्टी से ढ़ांका गया था। आशंका है कि युवक की हत्या किसी दूसरे स्थान पर करने के बाद शव को यहां छिपाया गया है। मृतक का चेहरा व गर्दन पूरी तरह से क्षत-विक्षत था। जबकि उसका पूरा शरीर सही था। मृतक लाल रंग की टी-शर्ट, एक भूरे रंग का लोवर पहने था। पुलिस ने उसके कपड़ों की तलाशी ली जिसमें एक देशी शराब का पौवा व एक जेब में तंबाकू की चुनौठी बरामद की है। मामले की जानकारी होते ही एसपी दिनेश कुमार पी भी घटनास्थल पहुंचे। थानाध्यक्ष ने शव को चार से पांच दिन पुराना होने की बात कही है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

सुनियोजित तरीके से हत्या किए जाने की आशंका

हमीरपुर, बजेहटा मार्ग पर जिस नाले में शव मिला है। उसमें सिर्फ बरसाती पानी ही निकलता है। इसी पुलिया के नीचे हत्यारोपियों ने सुनियोजित तरीके से शव छिपा दिया। जिस पुलिया के नीचे शव को छिपाया गया वहां से अर्से से पानी की निकासी नहीं हुई है। इस स्थान पर कूड़ा भरा रहने से पुलिया का निकास द्वार भी आधा ढक गया है। कई दिनों पुराना होने के कारण शव सड़ने लगा जिससे बदबू उठी और कुत्तें उसे नोंचने लगे। सीओ मौदहा अभिषेक यादव ने बताया कि अज्ञात शव है। जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक कुछ भी कहना संभव नहीं है।