पीएम मोदी ने लोगों से पूछा कि क्या आप मेरा एक काम करेंगे, अगर कहीं पर भी आप को इक्का- दुक्का ऐसे परिवार मिल जाएं, तो मेरी तरफ से आप उनका नाम- पता लेकर मुझे भेज दीजिए। बता देना, जब 4 जून को नई सरकार बनेगी, तो उन्हें नया घर मिलेगा। पिछली सरकारों में बुंदेलखंड ने बदहाली झेली। बूंद- बूंद पानी की किल्लत झेली। ट्रेन चलाने तक की नौबत आई। लेकिन, चुनौती से जो टकराता है, वही तो मोदी कहलाता है। जल जीवन मिशन से पानी पहुंच रहा है। मैं बुंदेलखंड के काम की रिपोर्ट लेता रहता हूं। केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड के इतिहास में नया अध्याय शुरू होगा।