
खेत में लगी आग
हमीरपुर जनपद में किसानों के खेतों पर गेंहू की फसल पूरी तरह तैयार खड़ी हुई है। अभी कुछ दिन पूर्व ही इन पर ओलावृष्टि ने कहर परपाया था। आज सोमवार अचानक आग लगने से किसान की 160 बीघे की फसल जल कर पूरी तरह स्वाहा हो गई है। आग लगने की यह घटना हमीरपुर सदर तहसील क्षेत्र के इंगोहटा गांव में हुई है।
वही गांव के रहने वालो ने जानकारी देते हुए बताया की हम लोगो ने अपने खेतों में इस साल गेंहू की फसल बोई थी,जो तैयार थी। वही पीड़ित किसान देवेंद्र आज कल में इस फसल को कटवा कर घर ले जाना चाहते थे। लेकिन शॉर्ट सर्किट से लगी आग से आज पूरी फसल जलकर स्वाहा हो गई है।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड
वहीं किसानों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी के द्वारा आग बुझाने की कोशिश की गई। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता जब तक किसान का पूरा अनाज जलकर राख हो गया था।
गेहूं के खेत में आग लगने से किसान को लाखों रुपये का नुकसान
बता दे की इस घटना के बाद पूरे इलाके के किसानों को गहरा झटका लगा है। सभी किसान फसल की सुरक्षा को लेकर चिंता में पड़ गए हैं।
Published on:
10 Apr 2023 06:24 pm
बड़ी खबरें
View Allहमीरपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
