28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अकेले ही बदमाशों पर भारी पड़ी ये जांबाज लड़की, ऐसा सिखाया सबक जिंदगी भर रखेंगे याद, देखें वीडियो

अपहरण का अंदेशा होने पर युवती ने किसी तरह दोनों को बातों में उलझाया और फिर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हमीरपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 27 Jun 2018, 4:05 PM IST

Hamirpur

अकेले ही बदमाशों पर भारी पड़ी ये जांबाज लड़की, ऐसा सिखाया सबक जिंदगी भर रखेंगे याद, देखें वीडियो

हमीरपुर. जनपद के चिकासी थाना क्षेत्र में खनिज पट्टा दिलाने के बहाने एक युवक ने ग्वालियर की युवती को राठ कस्बे में बुलाया। जब युवती काफी रुपये लेकर खनिज पट्टा देखने आई तो उसके अपहरण का प्रयास किया। युवती ने आरोपियों की रिवाल्वर उन्हीं पर तान कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर निवासी पूजा सिंह ने बताया कि काफी समय से रायबरेली निवासी सादिक नाम के युवक का उसके यहां पर आना जाना रहता था। बीते दिनों सादिक ने उसे हमीरपुर जनपद में निजी भूमि पर खनन का पट्टा दिलाने का लालच दिया। उसकी बातों में आकर उसने करीब डेढ़ करोड़ रुपये में सौदा भी तय कर लिया। जब उसने खनिज पट्टा देखने की बात कही तो सादिक ने सोमवार को उसे राठ बुला लिया। जहां पड़ाव चौराहा स्थित एक होटल में वह अपने कर्मचारियों के साथ रुकी।

बदमाशों को बातों में उलझाये रखा
पूजा सिंह ने बताया कि रात 12 बजे सादिक अपने एक अन्य साथी के साथ उसे खदान दिखाने के लिये ले जा रहा था। अपहरण का अंदेशा होने पर उसने किसी तरह दोनों को बातों में उलझाकर वापस होटल लौट आई। होटल के कमरे में सादिक व उसके दोस्त ने उसे जानमाल की धमकी दी। खतरा भांप कर उसने सादिक की रिवाल्वर छीन कर उसके दोस्त की कनपटी पर लगा दी। इसके बाद मजबूरी में दोनों ने उसे कमरे से बाहर जाने दिया। बाहर निकले ही युवती ने फोन कर मौके पर पुलिस बुला ली।

पुलिस की गिरफ्त में एक आरोपी
पुलिस ने एक आरोपी सादिक को अपनी हिरासत में ले लिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। एसएसआई गोपाल अवस्थी ने बताया कि खनन पट्टे को लेकर विवाद बताया जा रहा है। कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

देखें वीडियो...

बड़ी खबरें

View All

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग