8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोकाष्ठ मशीन से तैयार होगी 30 क्विंटल लकड़ी

प्रत्येक वर्ष 800 क्विंटल लकड़ी की होगी बचतहनुमानगढ़. टाउन की श्री नन्दी गोशाला कल्याणभूमि समिति की ओर से कल्याण भूमि में गोकाष्ठ मशीन का उदघाटन किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 24 Jan 2021, 7:29 PM IST

गोकाष्ठ मशीन से तैयार होगी 30 क्विंटल लकड़ी

गोकाष्ठ मशीन से तैयार होगी 30 क्विंटल लकड़ी

गोकाष्ठ मशीन से तैयार होगी 30 क्विंटल लकड़ी
प्रत्येक वर्ष 800 क्विंटल लकड़ी की होगी बचत
हनुमानगढ़. टाउन की श्री नन्दी गोशाला कल्याणभूमि समिति की ओर से कल्याण भूमि में गोकाष्ठ मशीन का उदघाटन किया गया। मशीन का उद्घाटन जिला कलक्टर जाकिर हुसैन ने किया। श्रीगोशाला समिति अध्यक्ष मनोहरलाल बसंल ने बताया कि श्री कल्याण भूमि में हर वर्ष दो हजार क्विंटल लकड़ी की जरूरत रहती है और पर्यावरण की रक्षा के लिए गोकाष्ठ का उपयोग किया जाएगा, इस गोकाष्ठ मशीन से प्रतिदिन 30 क्विंटल लकड़ी तैयार की जाएगी। इसके उपयोग से करीब 800 क्विंटल लकड़ी की बचत हर वर्ष की जाएगी । प्रथम चरण में दो गो काष्ठ मशीनें लगाई गई हैं। यह दोनों मशीनें प्रतिदिन 35 से 40 क्विंटल लकड़ी तैयार करेंगी। इन मशीनों से लगभग एक क्विंटल गोबर से 40 किलो गो काष्ठ (गोबर की लकड़ी) तैयार होगी। गोबर से तैयार लकड़ी तीन से चार दिन में सूख कर तैयार हो जाएगी। इसमें मशीनें लगा कर गो काष्ठ सूखाने के लिए शैड का निर्माण भी किया गया है। इस मौके पर विजय रौंता, राकेश बंसल, रमेश काठपाल, जिला कोषाधिकारी सुनील ढाका, उपनिदेशक कृषि दानाराम गोदारा, पशुपालन सयुक्त निदेशक डॉ. नरेन्द्र चाहर, पूर्व सयुक्त निदेशक डॉ मुखराम कड़वासरा, डॉ. राकेश गांधी, डॉ. हरिश गुप्ता आदि मौजूद रहे।