8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चालान की रकम वापस दिलाने के एवज में मांगी घूस, एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा

डीटीओ नोहर कार्यालय के सहायक लेखाधिकारी को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते एसीबी बीकानेर की टीम ने शुक्रवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 18 Sep 2020, 1:51 PM IST

चालान की रकम वापस दिलाने के एवज में मांगी घूस, एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा

चालान की रकम वापस दिलाने के एवज में मांगी घूस, एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा

हनुमानगढ़. डीटीओ नोहर कार्यालय के सहायक लेखाधिकारी को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते एसीबी बीकानेर की टीम ने शुक्रवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गलती से दो बार भरे गए चालान की रकम वापस दिलाने के एवज में घूस मांगी थी। एसीबी ने सहायक लेखाधिकारी के साथ एक दलाल को भी दबोचा है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। सहायक लेखाधिकारी के नोहर स्थित घर पर भी एसीबी टीम जांच करेगी। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद शनिवार को एसीबी कोर्ट श्रीगंगानगर में पेश किया जाएगा।


एसीबी बीकानेर के एएसपी रजनीश पूनिया ने बताया कि राजेश कुमार पुत्र राज सिंह निवासी भादरा ने शिकायत दी थी कि डीटीओ कार्यालय नोहर का सहायक लेखाधिकारी सुरेन्द्र दायमा चालान के पैसे वापस दिलाने के एवज में पांच हजार रुपए की घूस मांग रहा है। दलाल रामकुमार निवासी भादरा इसमें बिचौलिया है। एसीबी ने सत्यापन कराया तो शिकायत सही पाई गई।

इसके बाद रंगे हाथ गिरफ्तारी के लिए ट्रैप की कार्रवाई के लिए टीम शुक्रवार को यहां पहुंची। एसीबी ने राजेश कुमार को पांच हजार रुपए देकर सुरेन्द्र दायमा के पास भेजा। राजेश कुमार को दलाल रामकुमार सहायक लेखाधिकारी के पास ले गया। वहां राजेश ने पांच हजार रुपए लेखाधिकारी दायमा को दिए। इशारा मिलते ही एसीबी की टीम ने आरोपी सुरेन्द्र दायमा व दलाल रामकुमार को पकड़ लिया। रंग लगी नकदी जब्त कर ली। कार्रवाई की सूचना मिलने पर डीटीओ कार्यालय के आसपास भीड़ एकत्र हो गई।