अधिक किराया वसूलने पर होगी कार्यवाही, शहर में चार जगह यातायाता सहायता केंद्र स्थापित
- क्षमता से अधिक सवारी बिठाने पर करेंगे सीज
हनुमानगढ़. टाउन स्थित यातायात थाने में गुरुवार को ऑटो चालक की बैठक बुलाई गई। बैठक में यातायात प्रभारी अनिल चिंदा ने कहा कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों से अधिक किराया वसूलने की शिकायत होने कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए टाउन व जंक्शन में चार जगह यातायात सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। टाउन में बस स्टैंड, जंक्शन में बस स्टैंड, भगतसिंह चौक व रोडवेज डिपो के पास अस्थाई केंद्र स्थापित होंगे। किसी भी प्रकार की शिकायत आने पर उसी वक्त कार्यवाही की जाएगी। प्रभारी चिंदा ने ऑटो चालकों को हिदायत दी कि क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर सीज करने की कार्यवाही होगी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी व अभिभावकों को परेशानी न हो, इसके लिए सभी को मिलझुलकर व्यवस्था करना होगी।