
छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज
रावतसर. निकटवर्ती गांव गंधेली में एक कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म के प्रयास करने एवं जातिसूचक गालियां निकालने के आरोप में एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव की पीड़िता ने सिकंदर अली पुत्र रशीद खान पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह मंगलवार दोपहर 1:15 बजे खेत में घुसे पशु निकाल कर वापस ढाणी में आई तो वहां पहले से घात लगाए बैठे आरोपी ने उसे पकड़कर अश्लील हरकतें की। विरोध किया तो उसने कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि उसने दुष्कर्म का प्रयास किया।
विरोध करने पर आरोपी ने उसे जातिसूचक गालियां भी निकाली। युवती के शोर मचाने पर खेत मे काम कर रहे पीड़िता के भाई जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच व आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Updated on:
20 Nov 2018 08:41 pm
Published on:
20 Nov 2018 08:23 pm
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
