8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर एक्सिस बैंक में डेढ़ करोड़ रुपए की लूट

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़/संगरिया. संगरिया शहर के हृदय स्थल नई धान मंडी स्थित एक्सिस बैंक में गुरुवार देर शाम तीन नकाबपोश लुटेरे पिस्तौल व चाकू की नोक पर दो बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर करीब डेढ़ करोड़ रुपए नकदी लूटकर फरार हो गए। आरोपी जाते समय बैंक अधिकारी की बाहर खड़ी कार भी साथ ले गए।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 17 Sep 2020, 10:56 PM IST

बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर एक्सिस बैंक में डेढ़ करोड़ रुपए की लूट

बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर एक्सिस बैंक में डेढ़ करोड़ रुपए की लूट

बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर एक्सिस बैंक में डेढ़ करोड़ रुपए की लूट
- तीन नकाबपोश युवकों ने पिस्तौल व चाकू की नोक पर दो कर्मचारियों को लॉकर रूम में किया बंद
- बैंक अधिकारी की कार भी लुटेरे ले गए साथ
- नाकाबंदी कर पुलिस अधिकारी जुटे पड़ताल में
हनुमानगढ़/संगरिया. संगरिया शहर के हृदय स्थल नई धान मंडी स्थित एक्सिस बैंक में गुरुवार देर शाम तीन नकाबपोश लुटेरे पिस्तौल व चाकू की नोक पर दो बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर करीब डेढ़ करोड़ रुपए नकदी लूटकर फरार हो गए। आरोपी जाते समय बैंक अधिकारी की बाहर खड़ी कार भी साथ ले गए। लूट के करीब एक घंटे बाद किसी तरह बाहर निकले दोनों कर्मचारियों में से एक ने अपने रिश्तेदारों को गांव नाथवाना में फोन किया तो पुलिस को सूचना मिली।
इसके बाद डीएसपी दिनेश राजौरा के नेतृत्व में पुलिस दल बैंक पहुंचा। हरियाणा, पंजाब की ओर जाने वाले हर रास्ते पर नाकाबंदी करवाकर पुलिस जांच कर रही है। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हालांकि पुलिस व बैंक अधिकारियों ने अभी तक लूट की रकम और घटना को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना की सूचना मिलने पर दस बजे एसपी राशि डोगरा, एएसपी जस्साराम बोस व एसडीएम डॉ. अवि गर्ग भी बैंक पहुंचे।
बैंक के कैशियर परमपाल सिंह निवासी अमरगढ़ ने पुलिस को बताया कि वह और ऑपरेशन मैनेजर सुशील कुमार गुरुवार शाम करीब सवा सात बजे बैंक बंद कर जाने की तैयारी कर रहे थे। सिक्योरिटी गार्ड जा चुका था। बैंक प्रबंधक पंकज मित्तल छुट्टी पर थे। इतने में ही तीन नकाबपोश लोग भीतर आए। एक ने टोपी पहनी थी। जबकि दो के सिर पर पगड़ी जैसा कुछ बंधा हुआ था। एक के हाथ में रिवॉल्वर तो अन्य के पास चाकू थे। उन्होंने आते ही टेलीफोन वायर काट दी। चाबियां व मोबाइल फोन छीन लिए। बैंक में रखी पूरी नकदी देने को कहा। लुटेरे उन्हें भीतर की ओर धकेलते हुए लॉकर रूम में ले गए। वहां चेस्टरूम सहित तीन दरवाजे हैं। वॉलेट चेस्टरूम को चाबी से खोल कर वहां रखी नकदी उन्होंनें अपने साथ लाए एक काले व दूसरे लाल रंग के स्पोट्र्स पिटï्ठू बैग में उनसे डलवाई। फिर वे लॉकर रूम से बाहर निकल गए तथा उनको भीतर बंद करने लगे। जब उनके आगे गिड़गिड़ाए कि लॉकर रूम में बंद रहने से दम घुट जाएगा। इस पर वे लोहे की सलाखों वाले दरवाजे के पीछे उन्हें बंद कर चाबी मेज पर छोड़कर चले गए। घबराहट के मारे उनकी सांसें ऊपर नीचे होती रही। कुछ देर संयत होने के बाद उन्होंने पर्दे पर लगे डंडे को उतारा और उसके सहारे चाबी अपने पास लाकर दरवाजा बाहर की ओर हाथ डालकर खोला।
एक घंटे बाद बाहर
काफी जद्दोजहद के बाद करीब सवा आठ बजे बाहर दोनों कर्मचारी बाहर निकले। परमपाल ने अपनी बहन को गांव नाथवाना में फोन कर घटना बताई। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। करीब नौ बजे सुधीर, जगवंत सिंह व अमनदीप गांव से पहुंचे। बाहर आकर देखा तो आरोपी ऑपरेशन मैनेजर सुशील की कार भी अपने साथ ले जा चुके थे। यह कार अवतारसिंह के नाम से थी जो सुशील का जानकार है। दो आरोपियों ने साफा बांध रखा था। एक ने मास्क लगाया हुआ था। बताया गया कि बैंक सिक्योरिटी गार्ड के बाहर निकलने के कुछ देर बाद ही आधे बंद शटर को खोलकर आरोपी भीतर घुसे। घटना के बाद बैंक के आगे भारी भीड़ जमा हो गई। हर कोई भीतर जाने के प्रयास में रहा। लेकिन पुलिस व बैंककर्मियों ने सुरक्षा कारणों के चलते किसी को भी भीतर नहीं जाने दिया। एसपी डोगरा ने घटना की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैंकों में लगातार हो रही लूट के बाद लोगों में भय का माहौल है। लूट की रकम एक से डेढ़ करोड़ रुपए के बीच में बताई जा रही है। इसकी पुष्टि के लिए बैंक रिकॉड्र्स से मिलान किया जा रहा है। [पसं.]