
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक स्वार की मौत
- जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। जिस पर बीच रास्ते में ही उमाशंकर ने दम तोड़ दिया
रावतसर. मेगा हाईवे सरदारशहर रोड़ पर 29 डीडब्लयूडी के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उमाशंकर पुत्र बृजमोहन शर्मा निवासी वार्ड 4 व विष्णु पुत्र गोपीराम शर्मा निवासी वार्ड 6 रविवार सांय 29 डीडब्लयूडी से रावतसर की तरफ आ रहे थे। तभी पल्लू की तरफ से आ रही रोडवेज बस के चालक ने ट्रक को ऑवर टेक करते हुए उमाशंकर की बाइक में टक्कर मारी व लगभग दो सौ मीटर दूरी तक बाइक बस के साथ ही चली गई। जिससे उमाशंकर गम्भीर रूप से घायल हो गया।
जिसे निजी वाहन से स्थानीय राजकीय अस्पताल लाया गया। जहां से जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। जिस पर बीच रास्ते में ही उमाशंकर ने दम तोड़ दिया। शव को स्थानीय राजकीय अस्पताल लाया गया जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस संबध में महावीर पुत्र शिशपाल ने बस चालक के खिलाफ तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर हत्या करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Updated on:
31 Mar 2019 07:49 pm
Published on:
31 Mar 2019 06:59 pm
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
