24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले हनीट्रैप में फंसाया, फिर डरा-धमका दो लाख ठगे

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

vikas meel

•

Updated: 7 Aug 2018, 8:28 PM IST

demo pic

demo pic

टिब्बी (हनुमानगढ़).

क्षेत्र के गांव तलवाड़ा झील में एक युवक को हनीट्रैप में फंसा डरा-धमकाकर दो लाख ठगने व गाड़ी के कागजात छीन लेने का मामला सामने आया है। हनीट्रैप से डरकर ठगी के शिकार हुए युवक के आरोपों के आधार पर तलवाड़ा झील पुलिस ने घटना के करीब एक माह बाद तीन महिलाओं सहित छह जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र के गांव श्रीनगर निवासी नवीन कुमार पुत्र लालचंद जाट ने रिपोर्ट दी कि नौ जुलाई को उसके मोबाइल पर एक महिला की कॉल आई तथा उसका हाल पूछकर फोन काट दिया। इसके दूसरे दिन फिर से उसी महिला का फोन आया तथा उसने अपने आप को तलवाड़ा झील निवासी ज्योति बताते हुए कहा कि वह धर्मेंद्र रायसिख के घर से बोल रही है। उसका चाचा नवीन के ईंट भट्ठे पर काम करता रहा है।

अब वे मुसीबत में हैं तथा उसे मदद की जरूरत है। इस पर वह अपनी गाड़ी लेकर तलवाड़ा झील धान मंडी के पास पहुंचा। वहां मौजूद ज्योति ने उसकी गाड़ी रुकवा ली तथा उसे पैदल ही धर्मेंद्र रायसिख के घर ले गई। वहां पहले से दो महिलाएं और मौजूद थी। दोनों महिलाओं के बाहर जाने के बाद ज्योति ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया। इतने में बाहर से दरवाजा खटखटाने लगा। उसने दरवाजा खोला तो बाहर धर्मेंद्र रायसिख सहित तीन जने खड़े थे। उन्होंने उसे दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते हुए उसकी गाड़ी के कागजात छीन सादे कागजातों पर हस्ताक्षर करवा लिए।

उसे दो घंटे में दो लाख रुपए लाकर देने को कहा। ऐसा नहीं करने पर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी दी। उसने आरोपितों को दो लाख रुपए दे दिए लेकिन उन्होंने गाड़ी के कागजात नहीं लौटाए। आरोपितों ने दूसरे दिन 80 हजार रुपए और मांगे। इस पर उसने थाने में आरोपितों के खिलाफ परिवाद दिया। पुलिस ने धर्मेंद्र रायसिख व ज्योति के साथ चार अन्य महिला-पुरुषों के खिलाफ भादंसं की धारा 342, 384, 388, 120 बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग