8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहीदों को याद करने का सबसे अच्छा और बेहतर तरीका है रक्तदान

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. शहीदों और अपने परिजनों को याद करने का सबसे बेहतर तरीका है मानव सेवा। रक्तदान इसका ही पर्याय है। जिला कलक्टर जाकिर हुसैन ने गुरुवार को भटनेर किंग्स क्लब की ओर से विजय दिवस के उपलक्ष्य में बेबी हैप्पी मॉर्डन पीजी कॉलेज में लगाए रक्तदान शिविर के उद्घाटन पर यह बात कही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 18 Dec 2020, 9:29 AM IST

शहीदों को याद करने का सबसे अच्छा और बेहतर तरीका है रक्तदान

शहीदों को याद करने का सबसे अच्छा और बेहतर तरीका है रक्तदान

शहीदों को याद करने का सबसे अच्छा और बेहतर तरीका है रक्तदान
- विजय दिवस के उपलक्ष्य में भटनेर किंग्स क्लब का रक्तदान शिविर
- 57 यूनिट रक्त संग्रहित
हनुमानगढ़. शहीदों और अपने परिजनों को याद करने का सबसे बेहतर तरीका है मानव सेवा। रक्तदान इसका ही पर्याय है। यह निस्वार्थ भाव से की गई मानव सेवा है। जिला कलक्टर जाकिर हुसैन ने गुरुवार को भटनेर किंग्स क्लब की ओर से विजय दिवस के उपलक्ष्य में बेबी हैप्पी मॉर्डन पीजी कॉलेज में लगाए रक्तदान शिविर के उद्घाटन पर यह बात कही। उन्होंने क्लब की ओर से कोरोना काल में किए गए सेवा कार्यांे की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्लब अपनी सामाजिक जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है। इससे पहले जिला कलक्टर, एसपी राशि डोगरा, कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष तरुण विजय, पीएमओ डॉ. एमपी शर्मा व पीआरओ सुरेश बिश्नोई ने शिविर का उद्घाटन किया। क्लब के सामाजिक सरोकारों की श्रंखला के तहत रामस्वरूप जालान एवं पुष्पा जालान स्मृति में शिविर में कुल 57 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। क्लब उपाध्यक्ष तरुण बंसल ने बताया कि जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रहित किया। क्लब सदस्यों व अन्य ने उत्साह से रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न भेंटकर प्रोत्साहित किया गया। क्लब पदाधिकारियों ने शॉल व स्मृति चिह्न भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया।
एसपी डोगरा ने रक्तदान को कोरोना काल में वीर जवानों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया। पार्षद तरुण विजय ने रक्तदान को अच्छी सेहत के लिए अपनाने की बात कही। क्लब संरक्षक आशीष विजय व अध्यक्ष कुलभूषण जिंदल ने कहा कि विजय दिवस पर नियमित रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस बार कोरोना संक्रमण संकट में इसका महत्व बढ़ गया है। क्लब सेवा की यह परिपाटी निरंतर बनाए रखने का प्रयास करेगा। शिविर में क्लब के बॉबी खुराना, रोहित अग्रवाल, राकेश मल्होत्रा, विनोद चोटिया, दीपक जिन्दल, घनश्याम शर्मा, अभिषेक बंसल, राज तिवाड़ी, रवि दाधीच, पवन अग्रवाल, गुरप्रीत सिंह, मोहित बलाडिय़ा, डॉ. पुनीत जैन, सतविन्द्र सिंह, रौनक विजय, प्रदीप ढुढ़ाणी, प्रकाश ढुढ़ाणी, सत्येन्द्र बंसल, मोहित बंसल, जतिन बलाडिय़ा, मनीष सिंगला, पवन राठी, ऋषि खदरिया, योगेश गुप्ता, विश्वनाथ बंसल, विजय मेहंदीरत्ता, गोपालराम, संजय कौशिक, हर्ष जिन्दल, कर्ण जिन्दल, गुरमंगत सिंह, अक्षय गोयल, विपुल मखीजा, राजीव गुप्ता, पंकज अरोड़ा, राजेश अरोड़ा आदि ने सेवाएं दी।