6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों के साथ जल उपयोक्ता संगमों की आय बढ़ाने पर मंथन

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. इंदिरागांधी नहर की रीलाइनिंग पर बड़ा बजट खर्च करने के बाद अब किसानों के साथ ही जल उपयोक्ता संगमों की आमदनी बढ़ाने को लेकर सरकार स्तर पर कवायद शुरू की गई है। इसे लेकर मंगलवार को पहले विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक जल संसाधन विभाग के सिद्धमुख सभागार में संपन्न हुई तो दोपहर बाद में राजवी पैलेस में नहर अध्यक्षों के साथ संयुक्त रूप से प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों ने चर्चा की।  

2 min read
Google source verification
किसानों के साथ जल उपयोक्ता संगमों की आय बढ़ाने पर मंथन

किसानों के साथ जल उपयोक्ता संगमों की आय बढ़ाने पर मंथन

किसानों के साथ जल उपयोक्ता संगमों की आय बढ़ाने पर मंथन
-खेती को फायदे का प्रोजेक्ट बनाने को लेकर बदलेंगे सोच
-सिंचाई व कृषि विभाग के संयुक्त प्रयासों से बदलाव की उम्मीद

हनुमानगढ़. इंदिरागांधी नहर की रीलाइनिंग पर बड़ा बजट खर्च करने के बाद अब किसानों के साथ ही जल उपयोक्ता संगमों की आमदनी बढ़ाने को लेकर सरकार स्तर पर कवायद शुरू की गई है। इसे लेकर मंगलवार को पहले विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक जल संसाधन विभाग के सिद्धमुख सभागार में संपन्न हुई तो दोपहर बाद में राजवी पैलेस में नहर अध्यक्षों के साथ संयुक्त रूप से प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों ने चर्चा की। इसमें खेती के क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहन देने, किसानों को उन्नत खेती के फायदे बताने, सिंचाई प्रणाली में तकनीक का उपयोग करने आदि बिंदुओं पर चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि किसानों में व्यापारिक सोच विकसित करने की जरूरत है। उपलब्ध संसाधनों में अधिकतम उत्पादन कैसे लिया जा सकता है, इसे लेकर किसानों का समूह बनाकर उन्हें प्रशिक्षित करने पर विचार किया गया। इसके लिए प्रोजेक्ट के तहत बजट का प्रावधान होने की बात भी अधिकारियों ने कही। एडिशनल चीफ इंजीनियर अरुण सिडाना, एसई रमेश कुमार निर्मल, कृषि विभाग के उप निदेशक दानाराम गोदारा सहित अन्य बैठक में मौजूद रहे।

दिखाएंगे नई तस्वीरें
जिले में खेती को लेकर सोच बदलने को लेकर कृषि विश्विद्यालय के प्रोफेसर, प्रगतिशील किसान, सिंचाई विभाग व कृषि विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाई जाएगी। जो किसानों का समूह बनाकर उन्हें बदलती खेती की तस्वीरें दिखाएंगे। कम सिंचाई पानी में कौन सी फसलों का बेहतर उत्पादन लिया जा सकता है, इसके नमूने भी दिखाएंगे। ताकि परंपरागत खेती कर रहे किसानों की सोच बदल सके।

करवा रहे नहर अध्यक्षों के चुनाव
इंदिरागांधी नहर परियोजना, भाखड़ा सहित अन्य नहर परियोजनाओं में बीके अध्यक्षों के चुनाव जल्द करवाए जाएंगे। इसके तहत भाखड़ा खंड द्वितीय में १८ बीके अध्यक्षों के चुनाव करवाने को लेकर वोटर लिस्ट तैयार कर तीस सितम्बर तक आपत्तियां मांगी गई है। इसके बाद चुनाव संबंधी आगे की तैयारी शुरू होगी।