8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी में आए, नाचे-कूदे और छह लाख लेकर फरार

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. बेगानी शादी में आए। बड़े ही जोश से नाचे-कूदे। फिर सबको चकमा देकर लाखों की नकदी व जेवर भरा बैग लेकर फरार हो गए। टाउन स्थित जीएम रिसोर्ट में बुधवार रात शादी समारोह के दौरान यह घटना हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 26 Nov 2020, 8:19 PM IST

शादी में आए, नाचे-कूदे और छह लाख लेकर फरार

शादी में आए, नाचे-कूदे और छह लाख लेकर फरार

शादी में आए, नाचे-कूदे और छह लाख लेकर फरार
- टाउन स्थित जीएम रिसोर्ट में शादी समारोह के दौरान वारदात
- दो अज्ञात जनों के खिलाफ मामला दर्ज
हनुमानगढ़. बेगानी शादी में आए। बड़े ही जोश से नाचे-कूदे। फिर सबको चकमा देकर लाखों की नकदी व जेवर भरा बैग लेकर फरार हो गए। टाउन स्थित जीएम रिसोर्ट में बुधवार रात शादी समारोह के दौरान यह घटना हुई। इस संबंध में गुरुवार को दो अज्ञात जनों के खिलाफ टाउन थाने में मामला दर्ज कराया गया। इससे पहले घटना के तत्काल बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा मुआयना किया।
पुलिस के अनुसार भगवानदास अग्रवाल पुत्र रूपचंद निवासी दुकान 17, नई मंडी जंक्शन ने रिपोर्ट दी कि उनके परिवार में बुधवार को शादी थी। समारोह टाउन में सतीपुरा बाइपास रोड स्थित जीएम रिसोर्ट में था। रात को जब बारात पहुंची तो दो अज्ञात युवक समारोह में शामिल हो गए। सभी से बड़ी आत्मीयता से मिले तथा डांस भी किया। वर पक्ष ने सोचा कि वधू पक्ष की तरफ से है और वधू पक्ष ने सोचा कि वर पक्ष ने बुलाया है। जबकि दोनों ही युवकों को किसी ने नहीं बुलाया था। उन्होंने वस्त्र भी अच्छे पहन रखे थे। ऐसे में कोई उन पर शक ही नहीं कर सका। समारोह में शरीक होने के कुछ समय बाद ही दोनों आरोपी उसके भाई की पत्नी के हाथ से चकमा देकर बैग ले गए। उसमें छह लाख रुपए व जेवर वगैरह थे। सूचना पर टाउन पुलिस मौके पर पहुंची तथा पड़ताल की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज जांची तो दोनों अज्ञात युवक समारोह स्थल से बैग के साथ निकलते नजर आए। पुलिस ने उनकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। उनके बारे में ठोस जानकारी पुलिस को प्रारंभिक पड़ताल में मिली है।
पोल में मारी टक्कर, मामला दर्ज
हनुमानगढ़. जीप चालक ने गुरुवार को विद्युत निगम के टावर में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस संबंध में टाउन थाने में जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। पुलिस के अनुसार विद्युत निगम के जेईएन देवेन्द्र गुप्ता ने रिपोर्ट दी कि बोलेरो कैम्पर जीप चालक तीर्थ सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी वार्ड 44 जंक्शन ने टाउन स्थित विद्युत निगम के 33 केवी लेटिस टावर को टक्कर मार दी। इससे 129442 रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ।