8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल्दी पैसे कमाने के चक्कर में चुराने लगे नगर परिषद के कचरा पात्र

हनुमानगढ़. शहर से नगर परिषद के 14 कचरा पात्र चोरी के मामले में जंक्शन पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस प्रकरण में तीन जनों को पकड़ा जा चुकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 22 Jun 2021, 9:51 PM IST

जल्दी पैसे कमाने के चक्कर में चुराने लगे नगर परिषद के कचरा पात्र

जल्दी पैसे कमाने के चक्कर में चुराने लगे नगर परिषद के कचरा पात्र

जल्दी पैसे कमाने के चक्कर में चुराने लगे नगर परिषद के कचरा पात्र
- कचरा पात्र चोरी मामले में दो जने गिरफ्तार
- अब तक तीन जनों की हो चुकी गिरफ्तारी
हनुमानगढ़. शहर से नगर परिषद के 14 कचरा पात्र चोरी के मामले में जंक्शन पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस प्रकरण में तीन जनों को पकड़ा जा चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोविन्द उर्फ टार्जन (32) पुत्र मदनलाल निवासी भ_ा कॉलोनी व हिमांशु (25) पुत्र बलजीतसिंह निवासी पटेल नगर, हिसार हाल भ_ा कॉलोनी जंक्शन के रूप में हुई। हैड कांस्टेबल रोहताश कुमार ने बताया कि इस मामले में पूर्व में रमेश कुमार (27) पुत्र सुरेश कुमार कश्यप निवासी भ_ा कॉलोनी को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जा चुका है। रमेश कुमार से चोरी की वारदात में इस्तेमाल ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा चोरीशुदा एक कचरा पात्र बरामद किया गया था। गोविन्द उर्फ टार्जन व हिमांशु को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर 25 जून तक रिमांड मंजूर करवाया गया। उनसे शेष चोरीशुदा कचरा पात्रों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। तीनों ने मिलकर करीब तीन लाख रुपए के कचरा पात्र चुराए थे। इस संबंध में 24 मई को नगर परिषद के स्वच्छता निरीक्षक जगदीश पुत्र गोपीराम राम जाट निवासी वार्ड 27 टाउन ने अज्ञात के खिलाफ जंक्शन थाने में मामला दर्ज कराया था। उसने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि जंक्शन क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर रखे नगर परिषद के 14 कचरा पात्र ट्रैक्टर-ट्रॉली में डालकर अज्ञात जने चुरा ले गए।
बाइक सवार के कब्जे से डोडा पोस्त बरामद
हनुमानगढ़. जंक्शन पुलिस ने सोमवार रात नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार के कब्जे से 18 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। चिश्तियां निवासी आरोपी की बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड मंजूर कराया। जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत सोमवार रात एसआई विशु वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान गांव रोडावाली से जोड़कियां की तरफ जाने वाली रोड पर नाकाबंदी की। बाइक सवार को रुकवा कर तलाशी ली तो उसके पास से 18 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। डोडा पोस्त व बाइक जब्त कर आरोपी सुभाषचन्द्र (37) पुत्र ओमप्रकाश स्वामी निवासी वार्ड 12, गांव चिश्तियां को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शेरगढ़ चौकी प्रभारी लीलाधर को सौंपी गई। कार्रवाई में कांस्टेबल रमेश कुमार की विशेष भूमिका रही। जबकि पुलिस दल में हैड कांस्टेबल पुरुषोत्तम, मनीष बिश्नोई व सुरेश कुमार शामिल भी शामिल रहे।