8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमानगढ़ में कलक्टर ने जांची व्यवस्था, आधार सीडिंग का लक्ष्य तय समय में अर्जित करने का निर्देश

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. जिला कलक्टर जाकिर हुसैन ने रविवार को ई-मित्र केन्द्रों और उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Purushotam Jha

•

Updated: 13 Dec 2020, 6:08 PM IST

हनुमानगढ़ में कलक्टर ने जांची व्यवस्था, आधार सीडिंग का लक्ष्य तय समय में अर्जित करने का निर्देश

हनुमानगढ़ में कलक्टर ने जांची व्यवस्था, आधार सीडिंग का लक्ष्य तय समय में अर्जित करने का निर्देश

हनुमानगढ़ में कलक्टर ने जांची व्यवस्था, आधार सीडिंग का लक्ष्य तय समय में अर्जित करने का निर्देश
हनुमानगढ़. जिला कलक्टर जाकिर हुसैन ने रविवार को ई-मित्र केन्द्रों और उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मक्कासर में दो ई-मित्र केन्द्रों बालाजी ई-मित्र एवं भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में स्थित ई-मित्र केन्द्र के निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने ई-मित्र संचालकों को निर्देश दिए कि वे उचित मुल्य दुकानदारों से समन्वय कर आधार सीडिंग का कार्य शत-प्रतिशत करवाएं। साथ ही ई-मित्र संचालकों को निर्धारित रेट लिस्ट के अनुसार ही शुल्क लेेने एवं कोविड गाइडलाइन की पालना करने के निर्देश दिए। भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में ई-मित्र के निरीक्षण के दौरान उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा आधार कार्ड बनवाने में आ रही समस्याओं के बारे में बताया तो जिला कलक्टर ने तुरंत ही सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार विभाग के उपनिदेशक को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने दो केएनजे स्थित उचित मूल्य दुकान अमरसिंह एवं मक्कासर स्थित उचित मूल्य दुकान रामेश्वर लाल के निरीक्षण के दौरान पॉस मशीन के माध्यम से वितरण की जा रही राशन सामग्री का जायजा लिया। आधार सीडिंग को आगामी दो दिवस में शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान उपस्थित उपभोक्ताओं से कोविड गाइडलाइन की पालना करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग के उपनिदेशक योगेन्द्र कुमार और रसद विभाग के इंस्पेक्टर विनोद ढाल उपस्थित थे।