8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदिरागांधी नहर में प्रदूषित पानी मामले में कमेटी गठित

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. इंदिरागांधी नहर में प्रवाहित प्रदूषित पानी मामले में भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी ने) कमेटी गठित कर तीस दिवस के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए पाबंद किया है। इस कमेटी में पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के मुख्य अभियंताओं को शामिल किया गया है।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Purushotam Jha

•

Updated: 25 Jun 2021, 7:28 AM IST

इंदिरागांधी नहर में प्रदूषित पानी मामले में कमेटी गठित

इंदिरागांधी नहर में प्रदूषित पानी मामले में कमेटी गठित

इंदिरागांधी नहर में प्रदूषित पानी मामले में कमेटी गठित
-चार अभियंताओं की गठित कमेटी समस्या समाधान को लेकर तीस दिन में प्रस्तुत करेगी रिपोर्ट
-बीबीएमबी चैयरमेन के निर्देश पर गठित की गई है कमेटी

हनुमानगढ़. इंदिरागांधी नहर में प्रवाहित प्रदूषित पानी मामले में भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी ने) कमेटी गठित कर तीस दिवस के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए पाबंद किया है। इस कमेटी में पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के मुख्य अभियंताओं को शामिल किया गया है।
चार अभियंताओं की गठित कमेटी में जल संसाधन उत्तर संभाग हनुमानगढ़ कार्यालय के मुख्य अभियंता को भी शामिल किया गया है। हर वर्ष नहरबंदी के बाद नहरों में प्रवाहित होने वाले केमिकल युक्त व प्रदूषित पानी की रोकथाम को लेकर किस तरह के प्रयास हो सकते हैं, इस बारे में सुझाव देंगे।
चालू वर्ष में बीते तीस मई को नहरबंदी समाप्त होने के बाद लगातार केमिकल युक्त पानी की आवक नहरों में हुई थी। पीएचईडी ने एक-दो दिन तो पेयजल डिग्गियों में इस पानी का भंडारण भी नहीं किया था। इस पानी की जांच के लिए सेंपल जयपुर भेजे गए हैं।