इससे पूर्व शनिवार को महिला की मृत्यु के समाचार के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर विधायक बलवान पूनियां भी पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना को लेकर जयपाल पुत्र मालूराम कुम्हार निवासी निनाण ने भिरानी पुलिस थाना में मामला दर्ज कराया था कि 31 अक्टूबर को उसका भाई महेंद्र व राजेंद्र, भाभी विमला शाम छह बजे ऊंट गाड़ी से खेत से लौट रहे थे कि मुख्य रोड चिमनी भट्टे के पास जब ऊंट गाड़ी पहुंची तो पीछे से तेज गति से आई अनियंत्रित कार ने ऊंट गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे ऊंट गाडी क्षतिग्रस्त हो गई व उसकी भाभी विमला को गंभीर चोट आने के साथ ही उसकी रीड की हड्डी टूट गई।