8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना शर्त रिहाई की मांग, संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति को करवाया मांगों से अवगत

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. संयुक्त किसान मोर्चा हनुमानगढ़ की ओर से बुधवार को राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। किसान आंदोलन के दौरान जेलों में बंद किसानों की बिना शर्त रिहाई और झूठे मुकदमों व जारी किए जा रहे नोटिस को रद्द करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Purushotam Jha

•

Updated: 25 Feb 2021, 7:05 AM IST

बिना शर्त रिहाई की मांग, संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति को करवाया मांगों से अवगत

बिना शर्त रिहाई की मांग, संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति को करवाया मांगों से अवगत

बिना शर्त रिहाई की मांग, संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति को करवाया मांगों से अवगत
हनुमानगढ़. संयुक्त किसान मोर्चा हनुमानगढ़ की ओर से बुधवार को राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। किसान आंदोलन के दौरान जेलों में बंद किसानों की बिना शर्त रिहाई और झूठे मुकदमों व जारी किए जा रहे नोटिस को रद्द करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। इसमें बताया गया है कि पिछले छह महीने से देश के किसान तीन कृषि कानूनों के खिलाफ और एमएसपी की कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगों के लिए विभिन्न तरीकों से लड़ रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में पिछले तीन महीनों से, लाखों किसान दिल्ली के आसपास धरना देकर बैठे हुए हैं। वहीं केंद्र सरकार की दमनकारी नीति के चलते केंद्र सरकार के इशारे पर सैकड़ों किसानों और किसान आंदोलन समर्थकों को कई राज्य सरकारों की ओर से जेलों में डाल दिया गया है। सैकड़ों किसान प्रतिनिधियों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर लिए गए हैं। आज पूरे देश में देश का किसान दमन-विरोधी दिवस मनाते हुए केंद्र सरकार की किसान विरोधी दमनकारी नीतियों के खिलाफ,जिला और तहसील मुख्यालय स्तर पर राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति के पास भेज रहे हैं। इस मौके पर रामेश्वर वर्मा, सौरभ राठौड़़, शैलेंद्र मेघवाल, रघुवीर सिंह वर्मा, गुरमेल मान आदि मौजूद रहे।