8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदिरागांधी नहर में बंदी शुरू, साठ दिन की बंदी में 29अप्रेल से होंगे रीलाइनिंग कार्य

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. इंदिरागांधी नहर में 29 मार्च से बंदी शुरू हो गई है। हालांकि शुरुआती तीस दिनों तक इस नहर में पेयजल के लिए दो हजार क्यूसेक पानी मिलता रहेगा।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Purushotam Jha

•

Updated: 31 Mar 2021, 9:35 AM IST

इंदिरागांधी नहर में बंदी शुरू, साठ दिन की बंदी में 29अप्रेल से होंगे रीलाइनिंग कार्य

इंदिरागांधी नहर में बंदी शुरू, साठ दिन की बंदी में 29अप्रेल से होंगे रीलाइनिंग कार्य

इंदिरागांधी नहर में बंदी शुरू, साठ दिन की बंदी में 29अप्रेल से होंगे रीलाइनिंग कार्य

हनुमानगढ़. इंदिरागांधी नहर में 29 मार्च से बंदी शुरू हो गई है। हालांकि शुरुआती तीस दिनों तक इस नहर में पेयजल के लिए दो हजार क्यूसेक पानी मिलता रहेगा। सरहिंद फीडर से राजस्थान को पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। अभियंताओं के अनुसार तकनीकी कारणों से अभी राजस्थान को दो दिनों तक पेयजलापूर्ति के लिए पानी नहीं मिलेगा। चैनल लिंक करने के कारण पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है। साठ दिन की बंदी अवधि में सरहिंद फीडर से राजस्थान को शुरआती तीस दिनों तक पेयजल मिलेगा।
जल संसाधन उत्तर संभाग हनुमानगढ़ के मुख्य अभियंता विनोद मित्तल ने बताया कि राजस्थान भाग में २९ अप्रेल से रीलाइनिंग का कार्य शुरू होगा। इससे पहले सभी तरह के कार्य पूर्ण करने में लगे हुए हैं। सरकार स्तर पर २५० करोड़ का बजट स्वीकृत हो गया है। रीलाइनिंग कार्य के लिए सवा सौ अभियंताओं की मांग सरकार स्तर पर की गई है। इस बारे में जल्द सभी अभियंताओं के नाम आदेश जारी होने के आसार हैं। बंदी अवधि में रीलाइनिंग कार्य की गुणवत्ता जांचने के लिए क्वालिटी कंट्रोल टीम के अलावा थर्ड पार्टी निरीक्षण का प्रावधान भी रखा गया है। जो नियमित रूप से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचेगी। इस बार २९ मार्च से 29 मई तक इंदिरागांधी नहर में साठ दिन की बंदी रहेगी। इसमें २९ मार्च से २८ अप्रेल तक आंशिक बंदी रहेगी। आंशिक बंदी में राजस्थान को सरहिंद फीडर से २००० क्यूसेक पानी पेयजल के लिए मिलता रहेगा।
वहीं २९ अप्रेल से २८ मई तक तीस दिन पूर्ण बंदी रहेगी। इस दौरान राजस्थान भाग में रीलाइनिंग कार्य करवाए जाएंगे। इसके तहत नहरों में सील्ट सफाई सहित अन्य कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे। रीलाइनिंग कार्य पूर्ण होने पर राजस्थान की इंदिरागांधी नहरों को रेग्यूलेशन के अनुसार चलाना संभव हो सकेगा। वर्तमान में जगह-जगह से नहर की पटरियां क्षतिग्रस्त होने के कारण तय रेग्यूलेशन के अनुसार नहरों में पानी चलाना मुश्किल हो रहा है। परंतु अगले माह रीलाइनिंग कार्य होने के बाद इस नहर में तय रेग्यूलेशन के अनुसार पानी चलाना संभव हो सकेगा।