8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोगियों की यूं बढ़ती रही संख्या तो ऑक्सीजन आपूर्ति गड़बड़ाने का अंदेशा

हनुमानगढ़. कोरोना संक्रमितों की संख्या अगर यूं ही बढ़ती रही तो अंदेशा है कि जिला अस्पताल की ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था हांफने लग जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 21 Apr 2021, 11:14 AM IST

रोगियों की यूं बढ़ती रही संख्या तो ऑक्सीजन आपूर्ति गड़बड़ाने का अंदेशा

रोगियों की यूं बढ़ती रही संख्या तो ऑक्सीजन आपूर्ति गड़बड़ाने का अंदेशा

रोगियों की यूं बढ़ती रही संख्या तो ऑक्सीजन आपूर्ति गड़बड़ाने का अंदेशा
- जिला अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट से भी नहीं हो पा रही पूर्ति
- मंगवाने पड़ रहे सिलेंडर, अभी 40 से 45 सिलेंडर की खपत
हनुमानगढ़. कोरोना संक्रमितों की संख्या अगर यूं ही बढ़ती रही तो अंदेशा है कि जिला अस्पताल की ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था हांफने लग जाएगी। फिलहाल हालात यह हैं कि एमजीएम जिला चिकित्सालय में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट से रोगियों को खपत के अनुरूप आपूर्ति नहीं की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन को बाहर से ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाने पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अभी रोजाना 40 से 45 सिलेंडर की खपत हो रही है।
अगर रोगियों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा तो खपत भी बढ़ जाएगी। ऐसे में खपत एवं आपूर्ति का अनुपात गड़बड़ा सकता है। हालांकि इस तरह के हालात से बचने के लिए निरंतर जिला अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सा विभाग एवं जिला प्रशासन जुटा हुआ है। ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला चिकित्सालय में कमेटी का गठन किया गया है। इसमें चिकित्सकों, नर्सिंगकर्मियों आदि को शामिल कर उनको ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था पर निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।
अभी 50 रोगी भर्ती
जिले में अभी कोरोना संक्रमितों को स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में ही भर्ती किया जा रहा है। जिले में 1100 से अधिक एक्टिव केस हैं। इनमें से मंगलवार शाम तक 50 रोगी ही जिला अस्पताल में भर्ती थे। इतने रोगियों में 40 से 45 सिलेंडर की खपत हो रही है। अगर आइसोलेशन वार्ड में गंभीर रोगियों की संख्या बढ़ेगी तो निश्चित तौर पर उसी अनुपात में ऑक्सीजन की जरूरत पड़ सकती है।
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति निगरानी के लिए कमेटी का गठन
कोविड-19 की दूसरी लहर में बढ़ती रोगियों की संख्या, ऑक्सीजन सिलेंडर आदि की बढ़ती खपत के दृष्टिगत जिला अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति निगरानी के लिए कमेटी का गठन किया गया है। एनएचएम के निदेशक एवं विशिष्ट शासन सचिव, चिकित्सा विभाग के निर्देशों की अनुपालना में पीएमओ डॉ. दीपक सैनी ने मंगलवार को वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. बृजेश गौड़ की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया। इसमें कनिष्ठ विशेषज्ञ निश्चेतन डॉ. धर्मचंद खत्री, सहायक उप नियंत्रक डॉ. अमृतपाल सिंह, डॉ. रमेश पूनिया, फार्मासिस्ट नीरज कौशल, नर्स ग्रेड प्रथम महेश शर्मा तथा ऑक्सीजन प्लांट के प्रभारी नर्स ग्रेड द्वितीय तजेन्द्र भाटी को शामिल किया गया है। कमेटी की जिम्मेदारी होगी कि वह जिला चिकित्सालय के समस्त वार्डों में समुचित ऑक्सीजन सप्लाई की निगरानी करे। इन्वेंट्री प्लानिंग, ऑक्सीजन की खपत, गैस पाइपलाइन की नियमित मरम्मत और रख-रखाव, गैस प्लांट और वाल माउंटेड गैस आउटलेट आदि की देखरेख, ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता आदि सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी उक्त कमेटी की रहेगी।