
नाराजगी जताकर रेहड़ी चालकों को दी चेतावनी
नाराजगी जताकर रेहड़ी चालकों को दी चेतावनी
हनुमानगढ़. कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए बुधवार को प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने फिर जंक्शन बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने बाजार में जगह-जगह फल-सब्जी की रेहडिय़ों पर लगी भीड़ देखकर फल-सब्जी विक्रेताओं से फिर समझाइश की। गली-मोहल्लों में जाकर अथवा संगरिया रोड पर राजकीय बालिका विद्यालय के पास फल-सब्जी विक्रय करने की बात कही। साथ ही चेतावनी दी कि अगर वे नहीं माने तो मजबूरन प्रशासन को रेहडिय़ां जब्त करने की कार्रवाई करनी पड़ेगी। बाजार का निरीक्षण करने पहुंचे उपखंड अधिकारी कपिल यादव, पुलिस उप अधीक्षक प्रशांत कौशिक, तहसीलदार दानाराम मीणा, कृषि उपज मंडी समिति सचिव सीएल वर्मा, नगर परिषद के अधिशासी अभियंता सुभाष बंसल, जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा के नेतृत्व में अधिकारियों ने सब्जी मंडी यार्ड में जाकर व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान अधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की। अधिकारियों ने मुख्य बाजार में खरीदारी करने आए आमजन से भी बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलने, मास्क का उपयोग करने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने, हाथों को बार-बार सेनेटाइज करने सहित राज्य सरकार की ओर से जारी कोरोना गाइडलाइन के अन्य बिंदुओं की पालना करने की अपील की।
Published on:
20 May 2021 08:23 am
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Hanumangarh: ढाणी में बना रहे थे ड्रग्स, पुलिस ने रसायन, एमडी और अफीम पकड़ी, सरकारी टीचर भी गिरफ्तार

