7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हथियार के साथ सोशल मीडिया पर शेखी बघारने का शौक, चढ़े हनुमानगढ़ टाउन पुलिस के हत्थे

हनुमानगढ़. हथियार के साथ फोटो खींचकर या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने और शेखी बघारने का शौक तीन युवकों को महंगा पड़ गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पड़ताल कर तीनों को हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया।

2 min read
Google source verification
हथियार के साथ सोशल मीडिया पर शेखी बघारने का शौक, चढ़े हनुमानगढ़ टाउन पुलिस के हत्थे

हथियार के साथ सोशल मीडिया पर शेखी बघारने का शौक, चढ़े हनुमानगढ़ टाउन पुलिस के हत्थे

हथियार के साथ सोशल मीडिया पर शेखी बघारने का शौक, चढ़े हनुमानगढ़ टाउन पुलिस के हत्थे
- पुलिस ने दो पिस्तौल व 15 कारतूस किए जब्त
- अलग-अलग कार्रवाई में तीन युवक गिरफ्तार
हनुमानगढ़. हथियार के साथ फोटो खींचकर या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने और शेखी बघारने का शौक तीन युवकों को महंगा पड़ गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पड़ताल कर तीनों को हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया। टाउन पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल एवं 15 कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी शौकिया तौर पर हथियार रखते थे। सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो वगैरह भी पोस्ट करते रहते थे। तीनों के खिलाफ आम्र्स एक्ट में मामले दर्ज किए गए हैं। तीनों ही आरोपी गांव फतेहगढ़ खिलेरीबास के रहने वाले हैं।
टाउन थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि एसपी प्रीति जैन के निर्देशन में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की हुई है। एएसआई सूरजभान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार रात सूचना के आधार पर टिब्बी रोड स्थित एसआरएम स्कूल के पास घूमते प्रमोद कुमार (24) पुत्र बलराम नायक निवासी फतेहगढ़ खिलेरीबास की तलाशी ली। उसके पास से 315 बोर का एक पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हुए। दूसरी कार्रवाई में हैड कांस्टेबल रामकुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धानमंडी के नजदीक बाइपास रोड से अजय बरायच (20) पुत्र कालूराम जाट निवासी फतेहगढ़ खिलेरीबास को गिरफ्तार किया। उसके पास से 12 बोर पिस्तौल के 13 कारतूस बरामद किए गए। जबकि तीसरी कार्रवाई हैड कांस्टेबल पुरुषोत्तम पचार के नेतृत्व में कोहला नहर के पास की गई। आरोपी मनीष (20) पुत्र सुरेन्द्र कुमार जाट निवासी वार्ड फतेहगढ़ खिलेरी बास के कब्जे से 315 बोर का एक पिस्तौल बरामद किया गया। पुलिस तीनों आरोपियों से पिस्तौल एवं कारतूस की खरीद को लेकर पूछताछ में जुटी हुई है। तीनों का अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी शौक के तौर पर अवैध हथियार रखते थे। फेसबुक व व्हाट्सअप पर हथियारों के साथ फोटो पोस्ट करते थे। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। इसके आधार पर पड़ताल कर तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कार्रवाई करने वाले पुलिस दल में कांस्टेबल सुरेश कुमार, विरेन्द्र सिंह, योगेन्द्र कुमार, बलेन्द्र सिंह, ईश्वर व पवन कुमार भी शामिल रहे।