8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमानगढ़ के पास तीन सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

हनुमानगढ़. जिला मुख्यालय के आसपास के क्षेत्रों में तीन अलग सड़क हादसों में शुक्रवार को चार जने काल का ग्रास बन गए। मेगा हाइवे पर कोहला-किशनपुरा दिखनादा के बीच कार सवार दो जनों की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 19 Mar 2021, 11:20 PM IST

हनुमानगढ़ के पास तीन सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

हनुमानगढ़ के पास तीन सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

हनुमानगढ़ के पास तीन सड़क हादसों में चार लोगों की मौत
- मेगा हाइवे पर ट्रक से भिड़ी कार, दो जनों की मौत
- रोडांवाली व डबलीराठान के पास हादसे में दो की मौत
हनुमानगढ़. जिला मुख्यालय के आसपास के क्षेत्रों में तीन अलग सड़क हादसों में शुक्रवार को चार जने काल का ग्रास बन गए। मेगा हाइवे पर कोहला-किशनपुरा दिखनादा के बीच कार सवार दो जनों की मौत हो गई। डबलीराठान के पास फोरलेन पर डिवाइडर से टकरा कर कार रोडवेज बस से भिड़ गई। बाद में इलाज के दौरान कार चालक की मौत हो गई। रोडावाली के पास बाइक सवार एक जना हादसे का शिकार हो गया। हिरणावाली बस अड्डे से गांव धोलीपाल के बीच बाइक सवार को अल्टो कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दर्शन सिंह पुत्र जोरा सिंह निवासी अराईयांवाली की मौत हो गई। जंक्शन पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।
मेगा हाइवे पर गांव कोहला के पास शुक्रवार रात ट्रक से कार टकरा गई। हादसे में दो जनों की मौत हो गई। जबकि दो जनों को हल्की चोटें आई। टाउन पुलिस ने दोनों शवों को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया। पोस्टमार्टम वगैरह की कार्रवाई शनिवार सुबह होगी। इस संबंध में देर रात तक कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया था।
जानकारी के अनुसार लोकेश शर्मा (42) पुत्र ओमप्रकाश शर्मा, उसकी पत्नी प्रमिला देवी, रिश्तेदार धर्मेन्द्र कौशिक (40) निवासी विचित्र सिंह कॉलोनी, जंक्शन कार में सवार होकर जयपुर से हनुमानगढ़ आ रहे थे। शेराराम (52) पुत्र हरजीराम निवासी दो केएनजे आबादी कार चला रहा था। मेगा हाइवे पर किशनपुरा दिखनादा एवं कोहला के बीच कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गई। हादसे में लोकेश शर्मा एवं कार चालक शेराराम की मृत्य हो गई। जबकि धर्मेन्द्र कौशिक एवं प्रमिला देवी घायल हो गए। एम्बुलेंस 108 के ईएमटी नारायण गोस्वामी एवं पायलट बीरबलराम ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने लोकेश एवं शेराराम को मृत घोषित कर दिया। मृतक लोकेश शर्मा हनुमानगढ़ में एफएसएल में कार्यरत थे। वे फोरेन्सिक विशेषज्ञ थे।
कार चालक की मौत
डबलीराठान कस्बे से पीलीबंगा की तरफ लगभग छह किलोमीटर दूर फोरलेन मार्ग पर शुक्रवार शाम कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए रोडवेज बस से भिड़ गई। कार चालक गंभीर घायल हो गया। बाद में उसने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। गांव कमाना एवं मसरुवाला के बीच कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई गई। फिर रोडवेज बस से टकरा गई। कार चालक की पहचान हरप्रीत सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी झुंझारसिंह नगर, बठिंडा, पंजाब के रूप में हुई। उसका शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी।