8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरिके बैराज पर अच्छी बारिश, पौंग से निकासी अब जीरो क्यूसेक

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. पौंग बांध के जल ग्रहण क्षेत्रों में बरसात शुरू होने से इसमें आवक फिर बढऩे लगी है। २९ जुलाई २०२१ को इस बांध में ८१६६१ क्यूसेक पानी की आवक हुई। इससे इसका लेवल बढ़कर १३२१ फीट के करीब हो गया। इसी तरह भाखड़ा बांध में ६६८६८ क्यूसेक पानी की आवक हो रही थी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Purushotam Jha

•

Updated: 30 Jul 2021, 7:18 AM IST

हरिके बैराज पर अच्छी बारिश, पौंग से निकासी अब जीरो क्यूसेक

हरिके बैराज पर अच्छी बारिश, पौंग से निकासी अब जीरो क्यूसेक

हरिके बैराज पर अच्छी बारिश, पौंग से निकासी अब जीरो क्यूसेक
-बीबीएमबी अब बांधों को भरने पर दे रहा जोर
-बीबीएमबी की बैठक पर सबकी निगाहें

हनुमानगढ़. पौंग बांध के जल ग्रहण क्षेत्रों में बरसात शुरू होने से इसमें आवक फिर बढऩे लगी है। २९ जुलाई २०२१ को इस बांध में ८१६६१ क्यूसेक पानी की आवक हुई। इससे इसका लेवल बढ़कर १३२१ फीट के करीब हो गया। इसी तरह भाखड़ा बांध में ६६८६८ क्यूसेक पानी की आवक हो रही थी। इससे इसका लेवल बढ़कर १५८३ फीट हो गया है। दूसरी तरफ हरिके बैराज के आसपास अच्छी बारिश होने के बाद यहां २२ से २३ हजार क्यूसेक पानी पहुंच रहा है। इससे पंजाब व राजस्थान की मांग इसी पानी से पूरा हो रहा है। इसके कारण बीबीएमबी ने अब पौंग बांध से निकासी जीरो क्यूसेक कर दी है। वर्तमान में निकासी कम करके बांधों का जल स्तर बढ़ाने पर जोर है। अगस्त महीने में राजस्थान को मिलने वाले सिंचाई पानी का निर्धारण करने के लिए तीस जुलाई को बीबीएमबी की बैठक रखी गई है। वीसी के जरिए होने वाली बैठक में अगले माह के शेयर का निर्धारण किया जाएगा। जल संसाधन विभाग उत्तर संभाग हनुमानगढ़ के मुख्य अभियंता विनोद मित्तल ने बताया कि बीबीएमबी की बैठक में हम राजस्थान की इंदिरागांधी नहर में एक रोटेशन सिंचाई पानी चलाने जितना पानी देने की मांग करेंगे। बीबीएमबी स्तर पर यदि २०-२५ दिनों तक रेगुलेशन के अनुसार पानी देने की गारंटी मिल जाती है तो रेगुलेशन जारी कर देंगे।

सर प्लस पानी कहां जा रहा, पता नहीं
हरिके बैराज के आसपास बरसात होने के बाद यहां पर पानी की मात्रा बढऩे लगी है। इससे राजस्थान को तय इंडेंट से अधिक पानी मिल रहा है। स्थिति यह है कि राजस्थान व पंजाब की मांग पूर्ण करने के बाद भी करीब दो हजार क्यूसेक सर प्लस पानी को हरिके डाउन स्ट्रीम में छोड़ा जा रहा है। यह पानी कहां जा रहा है, इसके बारे में हनुमानगढ़ के मुख्य अभियंता विनोद मित्तल ने अनभिज्ञता जाहिर की। पाकिस्तान पानी जाने या नहीं जाने को लेकर पत्रिका ने जब उनसे इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि डाउन स्ट्रीम की गेज का मुझे ध्यान नहीं है।